Roorkee News: तेज रफ्तार कार का कहर! बुजुर्ग को फॉर्च्यूनर ने रौंदा
Roorkee News: हरिद्वार जिले के रुड़की में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने रौंद दिया। जल्दी में बुजुर्ग को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब कार चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
तेज रफ्तार कार का कहर (Roorkee News)
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र के इमली खेड़ा गांव निवासी दिलावर उम्र 87, 3 दिसंबर को रुड़की गए थे। जब वह थक गए तो रुड़की की जामा मस्जिद के बाहर सड़क किनारे आराम करने के लिए बैठ गए। इसी दौरान पास में खड़ी एक सफेद कलर की फॉर्च्यूनर कार को चालक ने स्टार्ट किया और बैक करने के बाद चलते समय सड़क पर बैठे बुजुर्ग को रौंद दिया।
यह भी पढ़ें: Laksar News: कदम थमे पर हौसला नहीं! दिव्यांग दिग्विजय को मिलेगा सम्मान
अस्पताल में छोड़कर हुआ फरार
जब चालक को लगा कि कार किसी के ऊपर चढ़ (roorkee road accident news) गई है। वह कार से बाहर निकला तो देखा कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल है और गाड़ी के नीचे फंसा हुआ है। इसके बाद उसने स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग को बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल में ले गया। इसके बाद में वहां से फरार हो गया। बुजुर्ग की हालत गंभीर थी इसके बाद अस्पताल वालों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिवार में मचा कोहराम (Roorkee News Today)
उनकी पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का कहना है कि कार चालक को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
पूरा सड़क हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक बुजुर्ग के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने की बात रखी है। यह पूरी घटना जमा मस्जिद के पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें चालक की लापरवाही और हादसे का पूरा घटनाक्रम साफ रूप से दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: “सम्पत्ति” का मोह बना पिता से बड़ा! बेरहमी की हदे पार
सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी और गाड़ी (roorkee latest news) का नंबर भी कैद हो गया है। एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक की तलाश जारी है।

