Uttarakhand: मतदान केंद्रों की मैपिंग से लेकर जरूरी सुविधाओं तक की दी गई जानकारी

Uttarakhand: हरिद्वार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को भेल कन्वेंशन हॉल में जोनल और सेक्टर ऑफिसर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हुए इस प्रशिक्षण में अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों और निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

मतदान केंद्रों की मैपिंग पर विशेष जोर (Uttarakhand)
प्रशिक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की मैपिंग और मतदान स्थलों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में जोनल और सेक्टर अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: Haridwar: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
अधिकारियों को यह भी बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर मुख्य संदर्भदाता और सहायक नोडल प्रशिक्षण से मार्गदर्शन लिया जा सकता है।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की होगी मैपिंग
प्रशिक्षण नोडल एवं कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने क्रिटिकल और वल्नरेबल मैपिंग को महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी प्रक्रिया और जरूरी बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारी अपने आवंटित क्षेत्रों में मतदान स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान वहां निर्धारित न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की जाएगी।
पहले भी हो चुका है प्रशिक्षण (Uttarakhand News)
अपर जिलाधिकारी नीतू डागर ने अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों को गंभीरता और जवाबदेही के साथ निभाने की जानकारी दी। वहीं, सहायक नोडल प्रशिक्षण डॉ. संतोष कुमार चमोला ने बताया कि जोनल और सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण का पहला सत्र 16 नवंबर को आयोजित किया गया था। गुरुवार को शेष और नए नामित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में संतोष रावत, विजय सिंह नेगी सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
