Banbhoolpura SC Verdict: कुछ देर में आएगा बनभूलपुरा अतिक्रमण पर फैसला
Banbhoolpura SC Verdict: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से बनभूलपुरा छावनी में तब्दील हो गया है। जनपद पुलिस के साथ-साथ अन्य जनपदों से भी पुलिस फोर्स को अतिक्रमण वाले क्षेत्र में तैनात किया गया है। साथ ही इंटेलिजेंस यूनिट, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।
आज आ सकता है अतिक्रमण पर फैसला (Banbhoolpura SC Verdict)
रेलवे भूमि पर 3,660 पक्के और कच्चे मकान बने हुए हैं। जिनमें 5,000 से ज्यादा परिवार रहते हैं। यानी कि कम से कम 50,000 लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रभावित हो सकते हैं। पहले भी जब अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे विभाग के लोग पहुंचे थे तब वहां रह रहे लोगों ने दंगे कर दिए थे। ऐसी स्थिति दोबारा ना बने इसको लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर चेकिंग चल रही है। शहर के अंदर गलियों तक में पैदल गश्त की जा रही है। रेलवे विभाग और पुलिस दोनों साथ मिलकर कड़ी निगरानी में लगे हैं।
यह भी पढ़ें: Champawat News: जवान बेटे की दर्दनाक मौत से घर में पसरा मातम
फैसला आने में हो रही देरी
इससे पहले 2 दिसंबर को फैसला आने वाला था। मामले (Banbhoolpura SC Verdict Today) को देखते हुए प्रशासन ने तब भी तैयारी कर ली थी। लेकिन, किसी वजह से सुप्रीम कोर्ट द्वारा 10 दिसंबर की डेट दी गई। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले कुछ दिनों पूर्व ही जिला और पुलिस प्रशासन ने मीटिंग की थी। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने बनभूलपुरा में रहने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: इस गांव में 5 दिनों से पेयजल संकट का कहर झेल रहें ग्रामीण
क्या है पूरा मामला? (Banbhoolpura SC Verdict Update)
दरअसल, 2022 में नैनीताल हाई कोर्ट में बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में याचिका दायर की गई थी। जिस पर नैनीताल हाईकोर्ट ने वर्ष 2023 में अतिक्रमण क्षेत्र से कब्जा हटाने का आदेश जारी किया था। प्रशासन, रेलवे विभाग के साथ संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने के लिए गया था। लेकिन, वहां रहने वाले लोगों ने दंगे कर दिए थे। इसके बाद स्थानीय लोग सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। तब से मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। पहले 2 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला था। लेकिन, कुछ कारणों की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिसंबर की डेट दी थी।

