Vote Chori: RSS सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है- Rahul Gandhi
Vote Chori: वर्तमान समय में लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष लगातार भारतीय जनता पार्टी को SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर घेर रही है। आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि आरएसएस सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है। बीजेपी चुनाव के दौरान इन्हीं का इस्तेमाल करती है और हरियाणा में भी वोट चोरी से ही बीजेपी की सरकार बनी है। राहुल गांधी के बयानों के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी बयानबाजी शुरू की।
बिहार चुनाव को लेकर उठे सवाल (Vote Chori)
राहुल गांधी (rahul gandhi) के बयानों के बाद बिहार चुनाव पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बड़ी बात बोल दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव हुआ इन्होंने इतना हंगामा किया और फिर उसके बाद इनको केवल पांच सीटें ही मिली। ओवैसी जी कहां पर हैं. …..अरे, ओवैसी बिहार में कांग्रेस के बराबर हैं।
यह भी पढ़ें: Rishikesh Karnaprayag Railway: सम्मान के साथ शक्ति मशीन की विदाई
प्रियंका गांधी ने किया बचाव
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (priyanka gandhi) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और अपने भाई राहुल गांधी के विदेश दौरे पर भाजपा के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि- प्रधानमंत्री मोदी अपने काम का लगभग आधा समय विदेश में बिताते हैं। तो वह विपक्ष के नेता के दौरे पर सवाल कैसे उठा सकते हैं।
चुनाव आयोग की कार्यशैली में गड़बड़ (Rahul Gandhi Vote Chori)
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने बड़ी बात कह दी की चुनाव आयोग की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं है। अनेक उदाहरण से इसे प्रमाणित भी किया जा चुका है। इस मुद्दे को लेकर पूरा देश और राहुल गांधी खिलाफ है। राहुल गांधी ने लोकसभा में यह बात रखी है कि आखिर लाखों की संख्या में डुप्लीकेट वोट आ कहां से रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Banbhoolpura SC Verdict: कुछ देर में आएगा बनभूलपुरा अतिक्रमण पर फैसला
शहजाद पूनावाला का पोस्ट
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (shahzad poonawala) ने एक पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि फिर से एक बार विदेश नायक वही कर रहे हैं जो वह सबसे अच्छा करते हैं। वह विदेश दौरे पर जा रहे हैं। सांसद 19 दिसंबर तक चलेगी, लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा था कि राहुल गांधी एलओपी यानी लीडर ऑफ पर्यटन है।

