IMA POP 2025: देश को मिले 491 जांबाज ऑफिसर! थल सेना अध्यक्ष ने ली सलामी
IMA POP 2025: आज IMA देहरादून की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। भारतीय सैन्य अकादमी के चेटवुड भवन के ग्राउंड पर ऑफिसर्स कैडेट ने शानदार परेड की। इस वर्ष थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी परेड में शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी ली। पास आउट होने वाले कैडेट्स मैदान पर परेड करते हुए नजर आए।
स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर निष्कल द्विवेदी को मिला (IMA POP 2025)
आज स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर निष्कर्ष द्विवेदी को मिला है। सिल्वर मेडल बादल यादव को मिला है। ब्रोंज मेडल कमलजीत सिंह ने अपने नाम किया। इसके अलावा बेस्ट मित्र देश कैडेट बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफ को मिला हैं।
यह भी पढ़ें: Joshimath News: जोशीमठ को लेकर 7000 साल पुराना रहस्य आया सामने
देश को मिले 491 जांबाज ऑफिसर
देश के 491 युवाओं (ima passing out parade) ने जो सपना सजाया था वह आज पूरा हो गया है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और कठिन प्रशिक्षण के लंबे दौर के बाद यह सभी युवा भारतीय सैनिक अकादमी से पास आउट हुए और देश सेवा के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। आईएमए में ट्रेनिंग के दौरान शारीरिक, मानसिक और लीडरशिप क्षमता की हर कसौटी पर कैडेट को परखा जाता है। पासिंग आउट परेड सभी युवाओं के लिए बड़ा सपना होता है।
कुल 525 ऑफिसर्स हुए पास (IMA POP 2025 News)
अकादमी से कुल 525 ऑफिसर कैडेट्स पास आउट हुए हैं। जिनमें से भारत के 491 कैडेट्स के साथ 14 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट्स भी शामिल है। इंटरनेशनल स्तर पर भारतीय सैनिक अकैडमी पर भरोसा होना इस बात का प्रमाण है। सभी कैडट्स देश सेवा की शपथ के साथ इतिहास बनाते हुए अकादमी से विदा हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Gau Mata: 700 जिलों में कुछ बड़ा होने वाला है….गौ माता को लेकर गुप्त तैयारी
थल सेना अध्यक्ष ने ली सलामी
थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने परेड की सलामी ली है। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और कैडेट्स की सलामी भी स्वीकार की। उनके होने से यह आयोजन और ज्यादा गौरवशाली हो गया। पासिंग आउट परेड को लेकर अकादमी और उसके आसपास के इलाकों में भारी सिक्योरिटी थी। एकेडमी परिसर के अंदर सेना के जवान तैनात किए गए थे। जबकि बाहर के इलाके में पुलिस बल की व्यापक तैनाती थी।

