CM Dhami: क्या है उत्तराखंड महक क्रांति नीति 2026-36? जानिए सब
CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राजधानी देहरादून में उत्तराखंड महक क्रांति नीति 2026-36 के शुभारंभ कार्यक्रम का हिस्सा बने। उन्होंने उत्तराखंड महक क्रांति नीति का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में हम महक क्रांति के क्षेत्र में पूरे देश के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे और विदेश में भी नाम कमाएंगे।
क्या है उत्तराखंड महक क्रांति नीति? (CM Dhami)
उत्तराखंड महक क्रांति नीति राज्य सरकार की एक बड़ी पहल है। जिसका मुख्य उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में सुगंधित और औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देना है। इसके तहत किसानों को प्रथम चरण में पिथौरागढ़ में तिमूर वैली, अल्मोड़ा में डैमस्क रोज वैली, उधम सिंह नगर में, मिन्ट वैली, चम्पावत और नैनीताल में सिनेमन वैली।इसके अलावा गढ़वाल के चमोली चमोली में डैमस्क रोज वैली, हरिद्वार और पौड़ी में लेमनग्रास एवं मिन्ट वैली विकसित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: शव को कुतरने के मामले में डीएम मयूर दीक्षित हुए सख्त
अन्नदाता को समर्पित योजना
सीएम धामी ने कहा कि यह योजना अन्नदाता (uttarakhand fragrance scheme) को समर्पित है। पांच सैटलाइट सेंटर का लोकार्पण किया जा रहा है। इसके अलावा सात एरोमा को विकसित किया जाएगा। आज कई महत्वपूर्ण एमओयू भी साइन हुए हैं। यह तिमूर को भी नई दिशा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री धामी ने इस नीति से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा किसानों के पैकेजिंग, ब्रांडिंग और अन्य कामों में भी मदद की व्यवस्था की गई है।
किसानों की आय दोगुनी (CM Dhami News)
केंद्र सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि- पीएम मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करने की दिशा में अग्रसर है। संकल्प के साथ केंद्र सरकार ने हमारे किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भी अनेक प्रयास किए हैं और आगे भी जारी रहेंगे। देश में वर्तमान समय में 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से प्रोत्साहन मिल रहा है। इसके अलावा सभी प्रमुख फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने से किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें: IMA POP 2025: देश को मिले 491 जांबाज ऑफिसर! थल सेना अध्यक्ष ने ली सलामी
प्रदेश सरकार का काम
उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रदेश में हम किसानों के हित के लिए काम कर रहे हैं। उत्तराखंड महक क्रांति नीति से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

