देशहरिद्वार

Haridwar News: धर्मनगरी में अवैध रूप से रह रहा अफगानी युवक गिरफ्तार

Haridwar News: हरिद्वार में रेलवे पुलिस ने बांद्रा एक्सप्रेस की चेन पुलिंग होने की जांच के दौरान अफगानिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। इसके बाद उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वह देवबंद में दारुल उलूम में पढ़ाई कर रहा था। हैरानी वाली बात है कि 4 साल पहले ही उसका वीजा एक्सपायर हो चुका था।

अवैध रूप से रह रहा युवक (Haridwar News)

अवैध रूप से भारत में रहने के मामले में रेलवे पुलिस बल की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार 14 दिसंबर की शाम को देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस में रुड़की के पास चेन खींची गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस बल की टीम ने छानबीन की। इसके बाद उन्होंने ट्रेन में मौजूद एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करनी शुरू की।

यह भी पढ़ें: Pithoragarh News: साइकिल चला रहे छात्र को टैक्सी चालक ने मारी टक्कर

युवक ने बताया अफगानिस्तान का पता

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम नजीबुल्लाह उम्र 46 बिस्मिल्लाह (haridwar news today) निवासी नाहिया-3 थाना नाहिया कंधार, अफगानिस्तान बताया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जानकारी दी कि वह देवबंद के दारुल उलूम में 2018 से पढ़ाई कर रहा है। वर्ष 2021 में उसका वीजा एक्सपायर हो गया था। जिसकी अवधि उसने नहीं बढ़ाई है। हैरत वाली बात है कि जब पुलिस ने उससे दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाया।

व्यक्ति से पूछताछ जारी (Haridwar Latest News)

रेलवे पुलिस ने अपनी तरफ से पूछताछ करने के बाद उसे गंग नहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर। इस पूरे मामले में रुड़की रेलवे पुलिस बाल चौकी के उपनिरीक्षक ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल इंटेलिजेंस की टीम भी उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: Khatima Crime: चाकूकांड के बाद खटीमा पुलिस ने किया बुलडोजर एक्शन

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने जानकारी दी

गंगनहर पुलिस ने जानकारी दी है कि यह व्यक्ति बार-बार कलियर भी जाता था। इसकी जांच भी की जा रही है। आरोपित को कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। यह बेहद गंभीर विषय है कि 4 साल से व्यक्ति बिना वीजा के भारत में रह रहा था। यह कई सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media