क्राइमदेहरादून

Dehradun Crime: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत से मचा हड़कंप

Dehradun Crime: देहरादून से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं। इस मामले में मृतक युवक की बहन ने पुलिस में तहरीर दी है। शिकायत के आधार पर रायपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला? (Dehradun Crime)

दरअसल, मृतक की बहन रोशनी देवी निवासी तपोवन ने रायपुर थाना में तहरीर दी है। बताया कि उनके 32 साल के भाई को परिजनों ने नशे की लत छुड़वाने के लिए कई महीनों पहले रांझावाला इलाके में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती किया था। लेकिन, अब प्रबंधन की लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh Car Accident: ट्रक से टकराई कार! कटर से काटकर निकाले शव

तबीयत खराब होने से हुई मौत

14 दिसंबर को नशा मुक्ति केंद्र (dehradun nasha mukti kendra news) में नीरज की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लेकिन, परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन द्वारा नीरज को समय पर अस्पताल नहीं ले जाया गया। उचित चिकित्सा उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बहन द्वारा की गई शिकायत में केंद्र प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा है और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

थाना रायपुर प्रभारी ने दी जानकारी (Dehradun Crime News)

इस पूरे घटनाक्रम पर थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने जानकारी दी है कि युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण स्पष्ट तौर पर नहीं बताया और विसरा सुरक्षित रखा है। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र में जाकर भी सख्ती से पूछताछ की है। फिलहाल नशा मुक्ति केंद्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें:

नहीं थम रहे हैं सड़क हादसे

देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते दिन मंगलवार को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हरिद्वार बायपास रोड पर बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवती (dehradun road accident) की मौत हो गई है। वह बाईपास पर पैदल चल रही एक महिला को बचाने की कोशिश कर रही थी। जिसकी वजह से स्कूटी नीचे गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने युवती को चपेट में ले लिया।

इसके अलावा राजपुर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर जा रही महिला को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक महिला के पति ने राजपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media