Almora Menka Bhojak: बिना कोचिंग के निकाला एयरफोर्स का एग्जाम
Almora Menka Bhojak: उत्तराखंड की सोमेश्वर घाटी का नाम एक बार फिर से रोशन हो गया है। दरअसल, सोमेश्वर निवासी मेनका भोजक (menka bhojak someshwar) ने एयरफोर्स में ऑफिसर बन पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस कामयाबी से परिवार समेत पूरा इलाका खुश है। आस पास के लोग उनके घर में बधाई देने जा रहे हैं।
बचपन से ही पढ़ाई में होशियार (Almora Menka Bhojak)
परिजनों ने बताया कि मेनका बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी। वह मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील सुतोली गांव की रहने वाली है। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई पिथौरागढ़ में की। इसके बाद 10वीं और 12वीं पुणे से और फिर बीकॉम की पढ़ाई की।
यह भी पढ़ें: MNREGA Rename: पीएम मोदी को हमेशा खटकती रही मनरेगा योजना- विपक्ष
फौजियों के परिवार से ताल्लुक
मेनका के परिवार में सभी के मन में देश के लिए प्रेम है। उनके स्वर्गीय दादा सेना से रिटायर्ड थे और पिता फिलहाल देश सेवा में सक्रिय है। उनके ताऊ भी आर्मी से रिटायर्ड है और चाचा भी देश सेवा में कार्यरत थे। बचपन से ही उन्होंने अपने परिवार में देश प्रेम देखा है।
बिना कोचिंग के निकला एग्जाम (Almora Menka Bhojak News)
हैरानी वाली बात है कि वर्तमान रूप में मेनका हल्द्वानी में रहती है। उन्होंने फिर भी बिना कोचिंग के 400 यूट्यूब चैनलों की मदद से एयरफोर्स की तैयारी शुरू की थी। वह दो बार लिखित परीक्षा पास कर चुकी थी लेकिन एसएसबी से बाहर हो गई थी। लेकिन, तीसरे प्रयास में टॉपर बनकर जीत हासिल की। 27 सितंबर 2024 को उनका चयन एयरफोर्स में हुआ। हैदराबाद में ट्रेनिंग पूरी हुई और फिर 13 दिसंबर 2025 को उन्होंने परेड में अंतिम पग भरते हुए पूरे सोमेश्वर का नाम रोशन किया।
परिवार को दिया श्रेय
मेनका ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं अपने सोमेश्वर और उत्तराखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया है। यह बेहद हैरानी वाली बात है कि बिना कोचिंग के मेनका ने एग्जाम क्लियर किए हैं।
यह भी पढ़ें: Dehradun Crime: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत से मचा हड़कंप
मेनका उन सभी के लिए प्रेरणा है जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने सपनों की उड़ान नहीं भर पाए। अगर कोई एयरफोर्स में जाना चाहता है। लेकिन, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोचिंग नहीं कर सकते। तो वह मेनका से प्रभावित होकर यूट्यूब चैनल से पढ़ाई करके भी अच्छा परिणाम ला सकता है।

