उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

Mahendra Bhatt: उर्मिला कांग्रेस की टूलकिट- BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

Mahendra Bhatt: उत्तराखंड में फिलहाल अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक और निष्कासित सदस्य सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर लगातार खुलासे कर रही है। उन्हीं की वीडियो को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल ने 23 दिसंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। वीडियो की बात करते हुए उन्होंने बीजेपी के नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी बयान जारी किया है।

उर्मिला सनावर कांग्रेस की टूलकिट (Mahendra Bhatt)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उर्मिला सनावर कांग्रेस की टूलकिट है। वहीं अब उर्मिला सनावर ने फिर से महेंद्र भट्ट को चुनौती दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह एक और बड़ा खुलासा करेंगे। उर्मिला सनावर खुद को भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताती है। लेकिन, सुरेश इस बात से लगातार इनकार करते हुए ही नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Murder: आखिर कौन है VIP गट्टू? बीजेपी में मचा घमासान

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

उर्मिला सनावर (ankita bhandari case) ने अपनी फेसबुक आईडी के जरिए सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया है। जिसमें उन्होंने महेंद्र भट्ट को लेकर बड़ी बातें कही है। साथ ही सवाल किया है कि क्या आपकी ऑडियो भी आज रात को डाल दे।

महेंद्र भट्ट का बयान वायरल (Mahendra Bhatt News)

उर्मिला सनावर का एक वीडियो सामने आया जिस पर उन्होंने अंकिता भंडारी की हत्या के लिए भाजपा के बड़े नेताओं को जिम्मेदार ठहरा दिया है। इस वीडियो पर उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उर्मिल के आरोप पर कहा कि कांग्रेस ने उर्मिला सनावर को अपना टूलकिट बनाया है। ऐसी महिला जिसका पति उसे पत्नी बोलने के लिए राजी नहीं होता है। उस महिला का कोई भी सामाजिक अस्तित्व नहीं है। उनका स्पष्ट तौर पर कहना है कि कांग्रेस अपने हितों के लिए महिला को लेकर आई है।

यह भी पढ़ें: Uttarkashi News: बिना वजह प्रधानाध्यापक ने पांच बच्चों को स्कूल से निकाला

राजनीति कर रही भारतीय जनता पार्टी

महेंद्र भट्ट (urmila suresh rathore) ने एक बार भी इस बात का जिक्र नहीं किया कि वह उर्मिला सनावर द्वारा जारी की गई रिकॉर्डिंग की फॉरेंसिक जांच कराएंगे। वह बस यही बात पर जनता का ध्यान केंद्रित करना चाह रहे थे कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर राजनीतिकरण कर रही है। जबकि उर्मिला बीते कई दिनों से इस मामले को लेकर विआईपी का नाम भी उजागर कर चुकी है और भी कई भेद खुलना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media