क्राइमदेहरादून

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड की राजनीति में इस समय अंकिता भंडारी केस से जुड़ी कंट्रोवर्सी चल रही है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी असमंजस में नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर हावी होती हुई नजर आ रही है। यह मामला लगातार बढ़ता जा रहा है और थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और उनकी कथित पत्नी भी इससे जुड़े हुए हैं।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा (Ankita Bhandari Case)

ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर (suresh rathore) के बीच झगड़ा चल रहा है। जिसको लंबा समय हो गया है। अचानक से एक दिन उर्मिला सनावर एक रिकॉर्डिंग जारी करती है। जिसको लेकर उनका कहना है कि उसकी फोरेंसिक जांच भी सही आई है। यह रिकॉर्डिंग उर्मिला और सुरेश राठौर की है। जिसमें अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है।

इस ऑडियो में गट्टू नामक व्यक्ति की बात की गई है। ऑडियो में स्पष्ट कहा गया कि अंकिता ने गट्टू के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। यह गट्टू नाम भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता दुष्यंत गौतम का है। जो फिलहाल सार्वजनिक हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Mahendra Bhatt: उर्मिला कांग्रेस की टूलकिट- BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

कांग्रेस ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस (Ankita Bhandari Case Update) ने इस मामले में दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में बार-बार वीआईपी का नाम आ रहा है वह बीजेपी का एक बड़ा नेता है। जिसके कारण अंकिता भंडारी की हत्या हुई है। यह मामला विपक्ष ने पकड़ लिया और बीजेपी को घेरा है। इसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में उर्मिला सावरकर के वीडियो के आधार पर भाजपा पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: मानसिक रूप से कमजोर महिला को बांधकर की पिटाई

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने दिया इस्तीफा (Ankita Bhandari Case News)

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब बीजेपी की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने इस्तीफा दिया। दरअसल, उर्मिला सनावर ने अपनी वीडियो में आरोप लगाया था की आरती गौड़ ने ही रिसोर्ट का कमरा तुड़वाया था। जिसमें अंकिता रहती थी। इन आरोपों के बाद आरती गौड़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया था और कहा था कि जब तक सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं करवाती वह अपने इस्तीफे पर कायम रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media