Laksar News: लक्सर में बढ़ती गुंडागर्दी! गर्भवती महिला के घर में घुसे बदमाश
Laksar News: लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघाटी गांव से बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल गांव में दबंगई और हिंसा की घटना हुई है। एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ दुकान से सामान लेने जा रही थी। इस दौरान एक युवक ने लापरवाही से महिला को बाइक से टक्कर मार दी। जब महिला और उसके बच्चों ने विरोध किया तो युवक ने उन सबके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
घटनास्थल पर मची अफरातफरी (Laksar News)
जैसे ही यह घटना हुई उसके बाद आसपास अफरातफरी मच गई। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने जानकारी दी है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari News: पुलिस के सामने कुछ सबूत पेश नहीं कर पाई उर्मिला
पीड़िता के घर पहुंचा युवक
मामला तब गंभीर हो गया जब बाइक सवार युवक अपने परिजनों और साथियों के साथ लाठी, डंडे, फावड़ा और लोहे की रॉड लेकर पीड़िता के घर तक पहुंच गया। उसके साथ अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं। जिन्होंने गाली-गलौज की और महिला के घर में घुसकर मारपीट की। इस हमले में गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हुए।
हायर सेंटर में उपचार जारी
शोर को सुनकर गांव के लोग इकट्ठे हुए और किसी तरह घायलों को दबंग के चंगुल से बचाकर लक्सर अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है। पीड़ित जॉनी रामपुर रायघाटी में रहता है। उसने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया की उसकी भाभी अपने दो बच्चों के साथ दुकान पर जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवक ने उन्हें जानकर टक्कर मारी और विरोध करने पर मारपीट और गाली गलौज की।
यह भी पढ़ें:
इतने से भी मन नहीं भरा तो वह अपने साथ अन्य महिला और पुरुषों को लेकर आया और हथियार से हमला करने लगा। जिसके कारण उसके भाई शुभम और गर्भवती भाभी बुरी तरह से घायल हो गई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार महिलाओं समेत अन्य पुरुषों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

