उत्तराखंड

Uttarakhand News: यमुनोत्री हाइवे पर दिखे भालू! वन विभाग की नाकामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भालू के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब इसे प्राकृतिक आपदा का नाम दिया जाए या फिर वन विभाग की नाकामी। उत्तरकाशी में भालू की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बड़कोट में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। ग्रामीणों ने अफरातफरी में घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए बड़कोट पहुंचाया। इसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।

यमुनोत्री हाइवे पर दिखे भालू (Uttarakhand News)

यमुनोत्री हाइवे पर नगर पालिका क्षेत्र के दुबाटा और चौंदारी तोक में सुबह-सुबह तीन भालू चहलकदमी करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सभी ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Laksar News: लक्सर में बढ़ती गुंडागर्दी! गर्भवती महिला के घर में घुसे बदमाश

चारा देने जा रही महिला पर हमला

आज रवाईं रेंज अपर वानप्रभाग बड़कोट (uttarakhand bear attack) में महिला अपनी छानियों में पशुओं को चारा देने के लिए जा रही थी। तभी अचानक से भालू ने उन पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि आसपास लोग मौजूद थे जिनके शोर मचाने पर भालू भाग गया। सभी तुरंत महिला को लेकर सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचे। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। महिला के सिर पर ज्यादा छोटे आई थी।

यमुना वनप्रभाग के एसडीओ ने बयान दिया (Uttarakhand Latest News)

इस पूरी घटना के बाद यमुना वनप्रभाग के एसडीओ साधू लाल ने बयान दिया कि घायल महिला का उपचार चल रहा है। जरूरत होने पर महिला को हायर सेंटर देहरादून ले जाया जाएगा। इसके अलावा यमुनोत्री हाइवे पर नगर पालिका क्षेत्र में सुबह तीन भालू दिखाई दिए इसके बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari News: पुलिस के सामने कुछ सबूत पेश नहीं कर पाई उर्मिला

कई जगह भालू घर में घुस रहे हैं जिसकी पूरी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में आए हुए भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। लंबे वक्त से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भालू इंसानों पर हमले कर रहे हैं। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं और कई अपनी जान भी गवां चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media