ऋषिकेशहेल्थ

Rishikesh News: माता-पिता का अदम्य साहस! 8 दिन की नवजात का देहदान

Rishikesh News: ऋषिकेश एम्स से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक पिता द्वारा एक ऐसी मिसाल पेश की गई है जिसने सब की आंखें नम कर दी। एम्स ऋषिकेश में 8 दिन की एक नवजात बच्ची की मृत्यु होने के बाद उसके माता-पिता ने हिम्मत दिखाते हुए उसका शरीर चिकित्सा शिक्षा के लिए दान किया है।

क्या है पूरा मामला? (Rishikesh News)

ऋषिकेश एम्स में 8 दिन की बच्ची की मृत्यु हुई। इस घटना ने बच्ची के माता-पिता को झकझोर कर रख दिया। लेकिन, अदम्य साहस दिखाते हुए उन्होंने अपनी बच्ची का शरीर चिकित्सा शिक्षा के लिए दान कर दिया। वह चाहते हैं कि उनकी बच्ची भविष्य के डॉक्टरों की पढ़ाई में सहायक बने और किसी और के जीवन में नया उजाला भर सके।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: ओवरटेक करते हुए बाइक हुई अनियंत्रित! दो युवकों की मौत

आंतों में दिक्कत की वजह से हुई मौत

2 जनवरी को चमोली निवासी हंसी देवी पत्नी संदीप राम ने मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एक बच्ची को जन्म दिया। जिसकी आंतों में गैन्ग्लिया का प्रभाव था। रेफर करने के बाद वह 4 जनवरी को बच्ची लेकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे। जहां नवजात का ऑपरेशन हुआ लेकिन रविवार को नवजात की रिफ्रैक्टरी सेप्टिक शॉक के कारण मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: यमुनोत्री हाइवे पर दिखे भालू! वन विभाग की नाकामी

किसी और की जीवन का उजाला बने (Rishikesh Latest News)

नवजात के पिता ने कहा कि हमारे बच्ची जन्म से ही आंतों की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। कई प्रयास किया लेकिन हम फिर भी उसे बचा नहीं पाए। यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा दुख है। जब हमें मोहन फाउंडेशन, उत्तराखंड के प्रोजेक्ट लीडर संचित अरोड़ा ने समझाया तो हमें समझ आया कि देहदान करना सही है। हमने सोचा कि भले ही हमारी बच्ची इस दुनिया में नहीं रही लेकिन उसका शरीर किसी और बच्चे के जीवन की उम्मीद बन सकता है। हमारी केवल यही भावना है कि हमारी बच्ची की मौत किसी और के जीवन की रोशनी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media