CM Dhami: सीएम धामी के सामने धधक उठा जंगल! मचा हड़कंप
CM Dhami: उत्तराखंड में इन सर्दियों में भी जंगल आग की चपेट में आए हैं। लगातार इस समस्या को उजागर करते हुए शासन-प्रशासन समेत वन विभाग को भी अलर्ट किया जा रहा है। बुधवार को नैनीताल जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कुछ ऐसा हुआ कि इस दौरान वहां पास के एक जंगल में आग लग गई। जहां मुख्यमंत्री धामी खड़े थे वहां से साफ तौर पर आग की लपटे और धुंआ दिखाई दे रहा था।
मुख्यमंत्री धामी के सामने लगी आग (CM Dhami)
जैसे ही आगजनी शुरू हुई सभी अफसरों की नजर जंगल की ओर गई। दरअसल, मुख्यमंत्री धामी जमरानी बांध परियोजना के स्थाई निरीक्षक और जनता को संबोधन करने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान जमरानी बांध परियोजना के ऊपर पहाड़ पर जंगल में आग लग गई। जंगलों में लग रही आग को चुनौती मानते हुए इसकी रोकथाम के लिए विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Udham Singh Nagar: आधार कार्ड सेंटर हुआ सील! चल रहा था बड़ा झोलमाल
जमीनी हकीकत में वन विभाग फेल
उत्तराखंड में 15 फरवरी से लेकर 15 जून तक फायर सीजन माना जाता है। लेकिन, इस बार सर्दियों में भी जंगलों में आग धधक रही है। वन विभाग आग पर काबू पाने के दावे करता है। लेकिन, जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है। जमरानी क्षेत्र के जंगल आग की चपेट में आ रहे हैं। जमरानी बांध परियोजना के ठीक ऊपर ही पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में अचानक आग लग गई है।
एकदम मचा हड़कंप (CM Dhami News)
जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जमरानी में जनता का सम्बोधन कर रहे थे उस दौरान ही जमरानी बांध परियोजना के ऊपर मौजूद पहाड़ी के जंगलों में आग धधक पड़ी। इस दौरान प्रशासनिक और वन विभाग के अफसर सुन्न रह गए। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत वन विभाग की टीम को आग बुझाने के लिए भेजा गया। इसके बाद यह अभियान शुरू किया गया।
यह भी पढ़ें: Pauri Guldar Attack: घर के आंगन से बच्ची गायब, गुलदार ने बनाया निवाला
सीएम धामी ने क्या कहा?
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि-
जंगलों में आग हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। जिसको रोकने के लिए हम पूरी तरह से अलर्ट हैं। पहाड़ों के लिए वनाग्नि दिक्कत है जिसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वह 24 घंटे अलर्ट मोड में रहे और ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई जरूर करें।

