Uttarakhand Chunav 2027: बीजेपी की चुनावी रणनीति हुई तैयार
Uttarakhand Chunav 2027: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। 23 मार्च 2026 को राज्य सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के 4 साल पूरे कर रही है। अब इस मौके को बड़े राजनीतिक रूप से इस्तेमाल करने और बदलने की तैयारी भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही है।
हरिद्वार पहुंचेंगे अमित शाह (Uttarakhand Chunav 2027)
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) 7 मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे। जिसको लेकर एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। 22 मार्च को श्रीनगर गढ़वाल में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा भी प्रस्तावित है। इन दोनों बड़े नेताओं के दौरे को विधानसभा चुनाव 2027 के चुनावी बिगुल की शुरुआत की तरह से देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Haridwar Accident: होली के दिन दो घरों में छाया मातम! सड़क हादसों में मौत
बैरागी कैंप में बड़ा आयोजन
भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड में दूसरे कार्यकाल के 4 साल पूरे होने पर पहला बड़ा आयोजन 7 मार्च को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में होगा। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम में राज्य सरकार की उपलब्धियां को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र की विभिन्न योजनाओं के तहत नई सौगातों की घोषणा भी की जाएगी।
प्रदेश भर से जुड़ेंगे कार्यकर्ता (Uttarakhand Chunav 2027 Update)
राजनीतिज्ञों के अनुसार केंद्रीय मंत्री अमित शाह का यह दौरा विधानसभा चुनाव 2027 के चुनावी बिगुल की शुरुआत होगा। इस बड़े आयोजन के तहत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। रणनीतिक संकेत भी दिए जाएंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के बड़े कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों के जाने की तैयारी भी जारी है।
यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh 2027: मेले की तैयारी के लिए जारी हुई 500 करोड़ की राशि
श्रीनगर पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
दूसरा बड़ा आयोजन 22 मार्च को श्रीनगर गढ़वाल में होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (rajnath singh) पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम भी उत्तराखंड की धामी सरकार की उपलब्धियां पर केंद्रित होगा। इन सभी आयोजनों को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने जानकारी दी – उन्होंने कहा कि 22 मार्च का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। धामी सरकार ने बीते 4 वर्षों में निर्णायक फैसले लिए हैं। वह सभी मील का पत्थर साबित हुए हैं। श्रीनगर में होने वाला कार्यक्रम (uttarakhand elections 2027) केवल उपलब्धियां का उत्सव नहीं होगा। बल्कि प्रदेश के विकास के अगले चरण का रोड मैप भी प्रस्तुत करेगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने से सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा आएगी। 2027 में जनता फिर से भाजपा को ही चुनेगी।
