देहरादूनस्पोर्ट्स

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी पहाड़ों की रानी मसूरी में संपन्न हुई। कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी की है। बीते दिन देर रात तक उनकी शादी का जश्न मनाया जा रहा था। क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में बड़े सितारे भी मौजूद थे। क्रिकेटर रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, धीरेंद्र शास्त्री, फील्डिंग कोच दिलीप और प्रिया सरोज समेत कई मशहूर खेल जगत से जुड़े हुए सितारे शादी में मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल (Kuldeep Yadav Wedding)

Kuldeep Yadav Wedding

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपनी शादी के दिन कुलदीप यादव इंडियन ट्रेडिशनल पहनावे में नजर आए। उन्होंने अपनी शादी के खास दिन शेरवानी पहनी हुई थी। उनकी दुल्हन वंशिका लाल लहंगे पहने हुए काफी सुंदर नजर आ रही थी। दोनों की शादी का लोग काफी रॉयल लग रहा था। सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल होने के बाद ऑडियंस दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद कर रही है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Elections: आगामी चुनाव में इन जिलों पर कांग्रेस की नजर

बारात में मचाया धमाल

Kuldeep Yadav Wedding Pics

युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) और तिलक वर्मा (tilak verma) अपने दोस्त की शादी के लिए काफी उत्साहित नजर आए। कुलदीप की शादी के फंक्शन से पहले ही युजवेंद्र चहल उनके साथ दिखे। इसके अलावा तिलक वर्मा कुलदीप की बारात में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने अपने दोस्त की शादी में जमकर धमाल मचाया। युजवेंद्र चहल और तिलक वर्मा के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मंगेतर के साथ पहुंचे रिंकू सिंह (Kuldeep Yadav Wedding Photos)

अपने दोस्त की शादी में अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे रिंकू सिंह। शादी के सभी फंक्शन में दोनों साथ-साथ दिखाई दिए। कुलदीप की बारात में रिंकू सिंह भी शामिल हुए। दोनों ने कुलदीप यादव की शादी में शामिल हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

धीरेंद्र शास्त्री भी हुए शामिल

Kuldeep Yadav Wedding Photos

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भी कुलदीप यादव की शादी में सम्मिलित हुए। दरअसल, कुलदीप यादव धीरेंद्र शास्त्री को काफी मानते हैं। इसी वजह से धीरेंद्र शास्त्री मसूरी पहुंचे और नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा कुलदीप यादव को पटका भी पहनाया और परिवार से मुलाकात करके शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: अक्षर पटेल के दमदार कैच पर गौतम गंभीर का शानदार रिएक्शन

सवॉय होटल में हुई वेडिंग (Kuldeep Yadav)

क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका चड्डा (kuldeep yadav and vanshika chaddha) की शादी मसूरी के सवॉय होटल में हुई। शादी के हर फंक्शन के लिए अलग तरह की सजावट हुई थी। मेहमानों के लिए होटल में उत्तराखंडी पारंपरिक भोजन की व्यवस्था भी थी। साथ ही सुरक्षा के भी सभी इंतेजामात किए हुए थे। दोनों की शादी इतनी ग्रैंड थी कि पूरे सोशल मीडिया पर उनकी शादी की वीडियो छाई हुई है। दरअसल वंशिका चढ़ा कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त है। दोस्ती प्यार में बदली और फिर अब दोनों ने एक दूसरे से शादी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media