Jyoti Adhikari News: ब्लॉगरों की लड़ाई बनी तीन पुलिसकर्मियों के लिए सर दर्दी
Jyoti Adhikari News: हल्द्वानी में महिला ब्लॉगर की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब यह मामला तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, महिला ब्लॉगर की लड़ाई के दौरान तीन महिला पुलिसकर्मियों के कानून व्यवस्था नहीं संभालने पर SSP ने नाराजगी रही की है। एसएसपी ने तीनों कर्मियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही कहा है कि अगर नोटिस संतोषजनक नहीं पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
क्या है पूरा मामला? (Jyoti Adhikari News)
नैनीताल रोड स्थित चौपाटी में दो महिला ब्लॉगर की जमकर बहसबाजी हुई थी। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने एक ब्लॉगर के साथ फोटो खिंचवाई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस पर एसएसपी ने नाराजगी जाहिर की है और कहा कि पुलिस कोई पुतला नहीं है। सार्वजनिक स्थलों पर महिला ब्लॉगर की लड़ाई करने पर दोनों महिलाओं पर वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी।
यह भी पढ़ें: Haldwani News: डबल मर्डर केस से दहला शहर! मंडी परिषद में बढ़ी सुरक्षा
2 दिन हवालात में बीतेंगे
सोशल मीडिया की लड़ाई सड़कों पर लड़ी जा रही। जो की बिल्कुल भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने पर आरोपित को एक नहीं बल्कि दो दिन हवालात में बिताने होंगे। पुलिस की ओर से इन पर शांति भंग सहित अन्य धाराएं लगाई जाएगी।
ज्योति अधिकारी ने की आत्महत्या की कोशिश (Jyoti Adhikari News Today)
नैनीताल में इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की घोषणा की जिसके बाद हड़कंप मच गया। काठगोदाम के जंगल में फांसी लगाने की कोशिश के दौरान गिरने पर पुलिस ने उन्हें बचा लिया। फ़िलहाल डॉक्टर ने उनकी हालत सामान्य बताई है। ज्योति अधिकारी सोशल मीडिया पर अचानक से लाइव आई और अपनी जान देने की बात कही। 20 मिनट तक लाइव चली जिसको उन्होंने अपना आखिरी प्रसारण बताते हुए अपने फैसले का जिक्र किया। जैसे ही यह घटना की जानकारी फैली तो प्रशासनिक महकमे और स्थानीय राजनीतिक गलियों में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: Haridwar: जीजा और साली मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट! हुआ भंडाफोड़
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लाइव के जरिए लोकेशन निकाली और घटनास्थल पर पहुंची। जब पुलिस जंगल पहुंची तो देखा की ज्योति एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गई। पुलिस टीम ने उन्हें संभाला और नजदीकी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने उनकी हालत सामान्य बताई।

