Haridwar News: घरेलू गैस सिलेंडर के दुरूपयोग को लेकर हरिद्वार डीएम सख्त
Haridwar News: हरिद्वार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी तरह में उपयोग ना हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति अधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगातार छापेमारी की कार्रवाई हो रही है। जिन प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग पाया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
रेलवे स्टेशन के पास की छापेमारी (Haridwar News)
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने जानकारी दी है कि जिलाधिकारी के निर्देश में और भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत प्राकृतिक गैस आदेश 2026 के अनुपालन में रेलवे स्टेशन के पास व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और होटल में आकस्मिक छापेमारी की गई। जिसमें कुल पांच घरेलू सिलेंडर जिनमें एक इंडियन और चार भारत गैस के सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: CM Dhami Cabinet: धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच कर्मठ मंत्री
घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर समस्याएं
एलपीजी यानी घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर इन दिनों पूरे भारत में समस्याएं सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी समस्या कीमतों में उतार-चढ़ाव है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमत बढ़ने पर घरेलू गैस सिलेंडर भी महंगा हो जाता है। हालांकि सरकार द्वारा समय-समय पर सब्सिडी दी जाती है। लेकिन, कई उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं मिल पाती जिसकी वजह से उनका खर्च बढ़ जाता है।
सप्लाई और डिलीवरी में देरी (Haridwar News Today)
दूसरी बड़ी समस्या समय सप्लाई और डिलीवरी में देरी बनी हुई है। कई शहरों और खासकर गांव के इलाकों में सिलेंडर समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बुकिंग के बाद दो-तीन दिन इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि यह एक प्रतिक्रिया है जिसका पालन आम जनता को करना चाहिए। इस समय सोशल मीडिया पर गैस खत्म होने की अफवाह के कारण लोग ज्यादा मात्रा में गैस सिलेंडर बुक कर चुके हैं। जिसकी वजह से यह देरी भी उत्पन्न हो रही है।
ब्लैक मार्केटिंग और ओवरचार्जिंग
अफवाहों पर ध्यान देते हुए लोग गैस सिलेंडर स्टॉक करना चाहते हैं। जिससे ब्लैक मार्केटिंग और ओवरचार्जिंग की दिक्कतें भी सामने हो रही है। कुछ एजेंसियां डिलीवरी बाय जानकर ज्यादा पैसे मांग रहे हैं और सिलेंडर की काला बाजारी कर रहे हैं। इससे आम लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Haridwar: जीजा और साली मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट! हुआ भंडाफोड़
सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं (LPG Problem)
इस समय लोग जल्दबाजी के कारण ज्यादा सिलेंडर स्टॉक करना चाहते हैं। लेकिन, यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। क्योंकि एक घर में ज्यादा गैस सिलेंडर का होना हादसे को न्योता देना भी है। जिससे जोखिम बढ़ जाता है।
निगरानी और बेहतर प्रबंधन
कुल मिलाकर एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी समस्याएं कीमत सप्लाई पारदर्शिता और सुरक्षा से जुड़ी हुई है। इसके समाधान के लिए सख्त निगरानी और बेहतर प्रबंधन की बड़ी आवश्यकता है।

