उत्तराखंड

Uttarakhand News: शराब के ठेकों के खिलाफ गढ़वाल-कुमाऊं की महिलाएं सड़कों पर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शराब के ठेकों के खिलाफ गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक महिलाएं सड़कों पर उतरी हुई हैं। धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर शराब के ठेके खोलने की तैयारी ने इनकी क्रोधाग्नि को और बढ़ा दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शराब पर पूर्ण तरीके से प्रतिबंध लगे।

युवा पीढ़ी का भविष्य खराब (Uttarakhand News)

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि बढ़ते नशे के कारण युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। इससे पहले भी प्रदेश में शराब के विरोध में प्रदर्शन और आंदोलन हुए थे। हालांकि अब जो आंदोलन जारी है वह काफी समय से चला आ रहा है।

यह भी पढ़ें: CM Dhami Cabinet: धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच कर्मठ मंत्री

कैंची धाम के पास शराब की दुकान

कुमाऊं में रातीघाट में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोग इसके एकदम खिलाफ हैं। उनका कहना है कि यह बाजार प्रसिद्ध कैंची धाम के पास है और आसपास स्कूल भी है। शराब की दुकान खुलेगी तो माहौल खराब होगा।

गंगोत्री मार्ग पर शराब का ठेका (Uttarakhand News Latest)

उत्तरकाशी जिले में शराब की तीन नई दुकान झाला, अराकोट और सांकरी में खोली जा रही है। जिसमें गंगोत्री मार्ग पर स्थित झाला में भी शराब का ठेका प्रस्तावित किया गया है। इसका विरोध कांग्रेस के साथ-साथ स्थानीय लोग भी कर रहे हैं।

वह गंगोत्री धाम की यात्रा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए ठेके को निरस्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं। पिछली बार हर्षिल में भी ऐसा ही हुआ था। हालांकि विरोध के बाद वहां पर ठेका नहीं खोला गया था। लेकिन, अब उसे 5 किलोमीटर पहले झाला में खोला जा रहा है। पिछले साल भी लोग इसके विरोध में थे और इस बार भी विरोध में खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: घरेलू गैस सिलेंडर के दुरूपयोग को लेकर हरिद्वार डीएम सख्त

केदारघाटी में भी आंदोलन

केदारघाटी में शराब के खिलाफ महिलाएं सड़क पर उतर गई है। महिलाएं यहां पर रोज जुलूस निकाल रही है। वह गांव-गांव तक अवैध रूप से शराब पहुंचाने के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है और साथ ही चेतावनी दे रही है कि अगर रोक नहीं लगी तो पूरे इलाके में बड़ा आंदोलन होगा।

बेरीनाग में जोरदार आंदोलन (Uttarakhand Viral News)

बेरीनाग के उडियारी बैंड में भी शराब की दुकान को मंजूरी मिलने का लोग जोरदार विरोध कर रहे हैं। महिलाओं ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी कीमत पर शराब के ठेके नहीं खुलने देंगे। यहां पर गंगोलीहाट की पूर्व विधायक मीणा गंगोला ने भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शराब के ठेके की आवेदन प्रतिक्रिया निरस्त करने की मांग सामने रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media