गैजेट्स

Facebook Creator Fastrack: क्या है FB का नया क्रिएटर फास्ट्रेक प्रोग्राम?

Facebook Creator Fastrack: फेसबुक ने क्रिएटर फास्ट्रेक नाम से एक नया प्रोग्राम लॉन्च किया है। एक ऐसा प्रोग्राम जो क्रिएटर को अपनी ग्रोथ और इनकम में तेजी लाने में मदद करेगा। जिसके अंतर्गत शुरू के 3 महीने गारंटीड पेमेंट और कंटेंट रीच को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अंतर्गत एक लाख फॉलोअर्स वाले क्रिएटर हर महीने हजार डॉलर यानी की 92,000रुपए कमा सकते हैं। जबकि जिनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है वह हर महीने लगभग $3000 यानी की 2,78,700 रुपए कमा सकते हैं

क्या है क्रिएटर फास्ट्रेक प्रोग्राम? (Facebook Creator Fastrack)

क्रिएटर फास्ट्रेक प्रोग्राम उन क्रिएटर के लिए आया है जो फेसबुक पर नए हैं या फिर इसको इस्तेमाल करना शुरू कर रहे हैं। इसके तहत व्यूवर्स को जोड़ने की प्रतिक्रिया आसान हो गई है। रील की रीच बढ़कर फॉलोअर्स की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो सकता है। अगर रोजाना अच्छा कंटेंट डालेगा तो 3 महीने की गारंटीड पेमेंट मिलेगी। 3 महीने के बाद भी क्रिएटर पैसे कमा सकेंगे। क्योंकि उन्हें फेसबुक मोनेटाइजेशन का इंस्टेंट एक्सेस मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: फिल्म को लेकर पाकिस्तानियों ने दिया shocking रिएक्शन

नया प्रोग्राम लाने की वजह

फेसबुक का कहना है कि 2025 में उसने क्रिएटर को लगभग तीन बिलियन डॉलर की पेमेंट की थी। जो कि पिछले साल के मुकाबले 35% ज्यादा है। साथ ही अब तक की यह सबसे ज्यादा सालाना बड़ी पेमेंट है। इसमें से साथ प्रतिशत हिस्सा रेल को दिया गया है और बाकी स्टोरी, फोटो और टेक्स्ट पोस्ट में बांटा गया है। साथ ही हर वर्ष $10000 से ज्यादा कमाने वाले क्रिकेटर की संख्या में भी 30% से ज्यादा की ग्रोथ हुई है। इस समय फेसबुक लॉन्ग वीडियो, शॉर्ट वीडियो, स्टोरी ,फोटो और टेक्स्ट पोस्ट हर चीज में पैसा दे रहा है। जिससे सभी प्रकार के क्रिएटर कमाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

कैसे कर सकते हैं जॉइंट? (Facebook Creator Fastrack Program)

फेसबुक कंटेंट मोनेटाइजेशन फिलहाल इनवाइट ओनली है। लेकिन फिर भी जो क्रिएटर इच्छुक है वह मोबाइल ऐप पर जाकर अपने पेज खोलकर प्रोफेशनल डैशबोर्ड पर जा सकते हैं। इसके बाद मोनेटाइजेशन तब पर जाकर कंटेंट मोनेटाइजेशन पर क्लिक करें। आखिर में इंटरेस्ट फार्म पर जाकर अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media