देहरादून

Dehradun News: मरी महिला को लेकर 3 अस्पतालों में भटकते रहे घरवाले

Dehradun News: देहरादून के विकासनगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिससे न के बराबर बची मानवता और अस्पतालों की कालाबाजारी का सच सामने आया है। हरबर्टपुर स्थित एक निजी संस्था के अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई थी। आरोप लगाया गया है कि अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी महिला के परिजनों को नहीं दी थी।

मरी महिला को लेकर भटक रहे घरवाले (Dehradun News)

जानकारी के अभाव के कारण परिजन मरी हुई महिला का शव लेकर अन्य तीन अस्पतालों में भटके। हैरानी वाली बात है कि इन अस्पतालों ने भी परिजनों को महिला की मौत की जानकारी नहीं दी। आखिर में 20 किलोमीटर दूर एक अस्पताल में डॉक्टर ने जांच की। जिसमें उन्होंने बताया कि महिला काफी समय पहले मर गई है। इस पूरे मामले के बाद एसडीएम ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Dehradun Accident: वाहन और चट्टान के बीच फंसा युवक! हुई दर्दनाक मौत

इलाज के दौरान हो गई थी मौत

पूरा मामला इस प्रकार है कि महिला को सबसे पहले जिस अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। लेकिन, महिला के परिजनों को नहीं दी थी। इस घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश है। महिला की मौत की सच्चाई उन्हें देर में पता चली।

तीन अस्पतालों ने भी छुपाया सच (Dehradun Latest News)

दूसरी हैरानी वाली बात है कि एक नहीं बल्कि अन्य तीन अस्पतालों ने भी ऐसा ही किया। 25 वर्षीय महिला की अचानक तबियत बिगड़ी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जहां मौत हुई उस अस्पताल ने जानकारी छिपाई जिसके बाद परिजन मृत महिला को लेकर तीन अस्पतालों में गए। उन तीन अस्पताल वालों ने इलाज को लेकर हाथ खड़े कर लिए लेकिन यह नहीं बताया कि महिला की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: रिहायशी इलाके में रोज चहलकदमी मचाने आ रहा हाथी

20 किलोमीटर दूर झाझरा स्थित अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच की। इसके बाद उन्होंने बताया कि महिला की काफी देर पहले ही मौत हो गई है। इसके बाद महिला का शव लेकर परिजन गांव लौट आए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। शाम को हरबर्टपुर अस्पताल में मिली सूचना के आधार पर सहसपुर पुलिस गांव पहुंची।

पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम (vikasnagar news) के लिए मांगा लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। करीब ढाई घंटे तक परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया जिसके बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया। अब इस मामले को लेकर एसडीएम को रिपोर्ट दे दी गई है। प्रशासन द्वारा इस बात पर भी सवाल उठाए गए हैं। जब पहले अस्पताल में महिला की मौत हो गई थी तो अस्पताल वालों ने परिजनों को महिला का शौक क्यों दिया। उन्हें पुलिस के आने का इंतजार करना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media