देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू! एक घंटे में तय होगा सफर
देहरादून: उत्तराखंडवासियों के लिए एक खुशखबरी है। अब देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच शुरू हुई हवाई सेवा का शुभारंभ किया। देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू होने पर मुख्यमंत्री धामी ने खुशी जाहिर की है।
1 घंटे में देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचेंगे लोग (देहरादून)
शुभारंभ करने आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान शुरू होने से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच हवाई सफर करने का लोगों को लाभ मिलेगा। अन्य तरीके से देहरादून से पिथौरागढ़ जाने में 15 घंटे तक लग जाते हैं। लेकिन हवाई सेवा से यह दूरी केवल 1 घंटे की रहेगी। यह सेवा हवाई एलाइंस एयर विमान सेवा और द्वारा करीब 42 सीटर विमान से शुरू हुई है।
यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh: आगामी कुंभ मेले के लिए बनाए लोगो! ऐसे ले भाग
सफर करने का झंझट दूर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच 42 सीटर एलाइंस एयर विमान सेवा को हरी झंडी दिखाई है। अब सेवा के शुरू होने के बाद सीमांत पिथौरागढ़ की ओर अब सीधा हवाई कनेक्टिविटी होगी। ऐसे में पर्यटन व्यापार और इमरजेंसी सेवाओं को लेकर बड़ा लाभ मिलेगा। आसान सफल होने से स्थानीय लोगों को भी संतुष्टि मिलेगी। इस तरह से अंतिम छोड़कर विकास पहुंचेगी। साथी उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को नहीं उड़ान मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें: Haldwani News: बीवी से लड़ाई के बाद शराब में जहर मिलाकर पी गया पति
4 वर्षों में बड़ी हेलीपोर्ट की संख्या (देहरादून खबर)
सीएम धामी का कहना है कि हमारी डबल इंजन सरकार ने पिछले 4 सालों में उत्तराखंड में हेलीपोर्ट की संख्या 2 से बढ़कर 12 कर दी है। इसके अलावा हेलीपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 कर दी है। यह हमारे सुदृढ़ एविएशन इकोसिस्टम का परिणाम है कि राज्य को बेस्ट स्टेट का प्रमोशन आफ एवियशन इकोसिस्टम अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में भी उपयोगी साबित हो रही है। ऐसे में त्वरित कार्रवाई और राहत बचाव और ज्यादा प्रभावित होगा।

