नैनीताल

Haldwani News: बीवी से लड़ाई के बाद शराब में जहर मिलाकर पी गया पति

Haldwani News: हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मुखानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला? (Haldwani News)

पुलिस के अनुसार कुसुमखेड़ा नारायण नगर निवासी 38 वर्षीय प्रदीप आर्य पुताई का काम करता था। वह अपने परिवार के साथ रहता था। बुधवार की रात उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। इस दौरान फोन पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। प्रदीप ने उसे घर आने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया।

यह भी पढ़ें: Nainital News: ई-रिक्शा ने कारोबारी को मारी टक्कर! हुई दर्दनाक मौत

शराब में जहर मिलाकर पिया

परिजनों ने बताया कि विवाद के बाद प्रदीप शराब की दुकान गया और वहां से शराब लेकर आया। जिसमें उसने जहरीला पदार्थ मिलाया और उसको पी गया। जहरीला पदार्थ पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगी।

दो बच्चों का बाप था प्रदीप (Haldwani News Today)

जब उसे उल्टी होने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रदीप दो भाइयों में बड़ा था। उसके जाने के बाद अब परिवार में पत्नी एक 13 वर्षीय बेटा और 5 वर्षीय बेटी है। इस पूरे मामले के बाद मृतक के घर में हंगामा मचा हुआ है। वही पत्नी भी सदमे में है।

यह भी पढ़ें: Haridwar DM: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर की बैठक

क्यों हो रहे हैं ऐसे हादसे?

इस खबर को पढ़कर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि इतनी छोटी सी बात पर जहर खाकर आत्महत्या कौन कर सकता है। यह सवाल आना बिल्कुल सही है। इस तरह के मामलों को सुनकर लगता है कि आजकल इंसान अपने जीवन की कोई कीमत नहीं समझता है। ना तार्किक दृष्टि से और ना ही धार्मिक दृष्टि से। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अवसादमें होते हैं लेकिन इस बारे में ध्यान नहीं देते। धीरे-धीरे डिप्रेशन बढ़ता जाता है और इंसान के दिमाग पर पूरी तरह से हावी हो जाता है। अब इस मामले में कई लोग पीड़ित की बीवी को दोषी मानेंगे लेकिन वह बेहद गलत है। विवाद किस बात को लेकर हुआ था यह तो पीड़ित की पत्नी ही बता सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media