Pithoragarh: गुलदार ने एक मूकबधिर बच्ची पर हमला किया
Pithoragarh: पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आई है। सीमांत जिला पिथौरागढ़ से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित कुजगाड़ गांव में गुलदार ने एक मूकबधिर बच्ची पर हमला कर दिया। घर से बाहर निकले और हल्ला मचाए। गनीमत रही कि हल्ला सुनकर और लोगों की भीड़ देखकर गुलदार भाग निकला। फिलहाल घायल बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है। जिसके चेहरे और हाथ पर गहरे घाव आ गए हैं।
क्या है पूरा मामला? (Pithoragarh)
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ कुजगाड़ गांव की मूंगफली 19 वर्षीय संगीता शनिवार की सुबह 4:00 से 5:00 बजे के बीच शौचालय के लिए घर के आंगन में आई थी। इस समय गुलदार घात लगाए बैठा था। उसने संगीता पर हमला कर दिया। जब वह छटपटाई तो आवाज सुनकर परिजनों की नींद टूटी और वह घर से बाहर निकले। लोगों को देखकर गुलदार तुरंत भाग गया और परिजन संगीता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
यह भी पढ़ें: देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू! एक घंटे में तय होगा सफर
कर्मचारी अस्पताल पहुंचे
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वन क्षेत्र अधिकारी दिनेश जोशी (uttarakhand van vibhag) की अगुवाई में वन कर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर संगीता का हाल-चाल पूछ। फिलहाल संगीता का अस्पताल में उपचार जारी है। गुलदार के हमले में उसके चेहरे पर गहरे घाव आए हैं। इसके अलावा हाथ पर नाखूनों के निशान है। ग्रामीणों ने वन विभाग कर्मियों से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। क्षेत्र वासियों ने वन विभाग से उचित करवाई और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: Khatima News: चित्रकला प्रदर्शनी में खटीमा की छात्रा का चयन
पीड़ित परिवार को मिलेगी राशि (Pithoragarh News)
द्वारा जानकारी दी गई कि पीड़ित परिवार को अग्रिम भुगतान के रूप में 5000 की धनराशि दी गई है। अन्य कार्रवाई जारी है। वन विभाग की टीम फिलहाल क्षेत्र में ग्रेट कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से देर रात अकेले आवाजाही न करने और बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोराने जिला अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना। साथ ही वन विभाग को गुलजार को पकड़ने की आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।
