देहरादून

Dehradun: अर्थ आवर डे 2026! 1 घंटे तक रहेगा ब्लैकआउट

Dehradun: आज 27 मार्च को अर्थ आवर डे है। पूरे विश्व में आज 1 घंटे तक गैर जरूरी लाइट्स बंद रहेगी। भारत में इसका समय रात्रि 8:30 से 9:30 बजे तक का है। उत्तराखंड में भी इस समय पर 1 घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। उत्तराखंड की राज्य सरकार ने आज सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को करीब 1 घंटे के लिए अनावश्यक बिजली लाइट बंद करने की अपील की है।

क्या है अर्थ आवर डे? (Dehradun)

आज वर्ल्ड अर्थ आवर डे का 20वां वर्ष है। अर्थ अवर डे लोगों को पर्यावरण बदलाव, ग्लोबल वार्मिंग और प्रकृति संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों के बारे में जागरूक करता है। अगर एक घंटा गैर जरूरी लाइट बंद रखेंगे तो अच्छी खासी मात्रा में बिजली बचेगी। इसके अलावा यह अभियान पूरे विश्व के लोगों को इकट्ठा करने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें: देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू! एक घंटे में तय होगा सफर

अर्थ आवर डे 2026

आज वर्ल्ड अर्थ आवर डे की 20वीं वर्षगांठ है। आज ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता के लिए गैर जरुरी लाइट और बिजली के उपकरण बंद करके अर्थ 2025 में शामिल होने की अपील सबसे की गई है। उत्तराखंड में भी अर्थ आवर के 20 साल पूरे होने पर आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक गैर जरूरी लाइट और विद्युत उपकरण बंद रखे जाएंगे।

1 घंटे तक रहेगा ब्लैकआउट (Dehradun News)

उत्तराखंड में आज अर्थ आवर के 20 साल पूरे होने पर आज 28 मार्च की रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर जरूरी लाइट और विद्युत उपकरण बंद रहेंगे। शासन ने प्रदेश के सभी नागरिकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, संस्थाओं और सरकारी कार्यालय से इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh: आगामी कुंभ मेले के लिए बनाए लोगो! ऐसे ले भाग

यह प्रत्येक मनुष्य को यह याद दिलाता है कि हमारे यही छोटे-छोटे निर्णय पर्यावरण संरक्षण में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इसका प्रतीकात्मक संदेश यह भी है कि पृथ्वी हमारा घर है और इसकी रक्षा करना हमारी संयुक्त जिम्मेदारी है। गौरतलब है की उत्तराखंड ऊर्जा का प्रदेश है। यहां कई बड़े हाइड्रो पावर परियोजना स्थापित है। टिहरी डैम पर टीएचडीसी की भी बड़ी परियोजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media