हरिद्वारहेल्थ

Laksar News: दूषित पानी पीने से 250 से ज्यादा कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी

Laksar News: लक्सर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल लक्सर स्थित एक मशहूर टायर फैक्ट्री में दूषित पानी पीने से ढाई सौ से ज्यादा कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई है। जब सबको एक साथ उल्टी, पेट दर्द और दस्त की समस्या हुई तो अस्पताल ले जाया गया। ज्यादातर कर्मचारियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि 30 कर्मचारियों को लक्सर और हरिद्वार के अस्पतालों में भर्ती किया हुआ है।

उल्टी, पेट दर्द और दस्त से हाल बदहाल (Laksar News)

लक्सर स्थित टायर फैक्ट्री में 6000 कर्मचारी काम करते हैं। मंगलवार को यहां काम करने वाले कर्मचारियों की तबीयत एकदम से खराब हो गई थी। एक के बाद एक कर्मचारी उल्टी, दस्त और पेट दर्द से पीड़ित हो गए। ज्यादातर कर्मचारियों को फैक्ट्री के अंदर बनी डिस्पेंसरी में भर्ती किया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद अधिक बीमार कर्मचारी को लक्सर और हरिद्वार के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इन कर्मचारियों की संख्या लगभग 30 बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: धामी सरकार की सौगात! न्यूनतम मजदूरी की नई दर हुई जारी

दूषित पानी पीने के कारण तबीयत खराब

बुधवार को कुछ कर्मचारियों ने उल्टी दस्त की शिकायत का जिक्र किया। इस बीच दूषित पानी के सेवन से कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने की बातें भी सामने आई है। कर्मचारियों ने जानकारी दी है कि दूषित पानी पीने से उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई है। फिलहाल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने फैक्ट्री में टैंकों की जगह बाहर से पानी की आपूर्ति शुरू कराई है। फैक्ट्री के पानी के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें: Khatima News: CRPF जवान मुशाहिद अली ने रोशन किया उत्तराखंड का नाम

250 कर्मचारियों का कराया उपचार (Laksar News Today)

फैक्ट्री के एचआर हेड ने जानकारी दी कि करीब ढाई सौ कर्मचारियों को उल्टी दस्त की शिकायत के बाद उपचार दिया गया। फैक्ट्री में पानी के सैंपल लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच में सब सही पाया गया है। एक सैंपल बैक्टीरिया जांच के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media