Haridwar Jobs: हरिद्वार के युवाओं के लिए जापान-जर्मनी में नौकरी का मौका
Haridwar Jobs: उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान कराने के लिए कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से बड़ी पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार में जापानी और जर्मन भाषा का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

इस प्रशिक्षण के जरिए पात्र युवाओं को जापान और जर्मनी (job in japan and germany) में रोजगार के लिए जरूरी भाषा कौशल और संबंधित क्षेत्र की तैयारी कराई जाएगी। प्रशिक्षण की अवधिकारी 6 से 8 महीने की होगी।
जापान में केयर गिवर के लिए आवेदन (Haridwar Jobs)
जापान में केयर गिवर के पदों के लिए इंटर पास और GGA/ANM प्रशिक्षित महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें: Haridwar Jobs: हरिद्वार में 30 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
जापान (foreign jobs) के लिए होने वाले प्रशिक्षण की फीस रुपए 64,000 निर्धारित की गई है।
जर्मनी में असिस्टेंट नर्स के लिए अवसर
जर्मनी में असिस्टेंट नर्स के पदों के लिए बीएससी नर्सिंग या GNM उत्तीर्ण महिला और पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष रखी गई है। जर्मनी के लिए भाषा प्रशिक्षण निशुल्क होगा। हालांकि, इसके लिए ₹30000 की जमानत राशि देनी होगी।
प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगी यह सुविधा
उत्तराखंड सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र प्रशिक्षणार्थियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें निशुल्क भोजन और आवास, प्रशिक्षण शुल्क पर 20% अनुदान और प्रशिक्षण के लिए, लिए गए ऋण के ब्याज पर 75% अनुदान शामिल है।
जिला सेवायोजन कार्यालय में कराए पंजीकरण (Haridwar Jobs Update)
जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में पात्र और इच्छुक अभ्यर्थियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक युवा किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार पहुंचकर योजना, पात्रता और प्रशिक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और पंजीकरण करा सकते हैं।
