Rishikesh: दीपावली मनाने ऋषिकेश पहुंचीं नेहा कक्कड़

Rishikesh: बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने इस बार दीपावली का त्योहार तीर्थनगरी ऋषिकेश में अपने परिवार के साथ मनाया। वह अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ गंगानगर स्थित अपने आवास पहुंचीं, जहां परिजनों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं। नेहा के ऋषिकेश आगमन को गोपनीय रखा गया था, लेकिन नौ नवंबर की शाम सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशंसकों को इसकी जानकारी मिली।

परिवार के साथ मनाए दीपावली के खास पल (Rishikesh)
नेहा के भाई विशाल कक्कड़ ने बताया कि काफी समय बाद गायिका ऋषिकेश पहुंची हैं। मुंबई की व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर उन्होंने परिवार के साथ सुकून के पल बिताए। इस दौरान नेहा ने अपने माता-पिता, मौसा-मौसी, भाई-भाभी शालू और भतीजियों वंशिका व परी के साथ खूब मस्ती की। परिवार के सदस्यों ने मिलकर दीपावली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: देहरादून में दिवाली पार्टी के दौरान विवाद, 15 वर्षीय किशोर की मौत
बजरंग सेतु के खूबसूरत नजारों को किया कैमरे में कैद
विशाल कक्कड़ के मुताबिक, सोमवार सुबह नेहा कक्कड़ बजरंग सेतु पहुंचीं। यहां से दिखाई देने वाले प्राकृतिक नजारों ने उनका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने खूबसूरत दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया और तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसके बाद उन्होंने स्वर्गाश्रम स्थित एक कैफे में भी कुछ समय बिताया।
समय मिलते ही ऋषिकेश पहुंचती हैं नेहा (Rishikesh News)
विशाल ने बताया कि मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच जब भी नेहा को समय मिलता है, वह अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ ऋषिकेश आना पसंद करती हैं। तीर्थनगरी का शांत और सुकून भरा वातावरण उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का मौका देता है। दीपावली की छुट्टियां परिवार के साथ बिताने के बाद नेहा सोमवार को मुंबई के लिए रवाना हो गईं।
