Yogi Adityanath: मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

ऋषिकेश

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मां के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान वह भावुक नजर आए।

सीएम योगी के गांव पहुंचने पर परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। माता के निधन से परिवार में शोक का माहौल है।

शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर होगा अंतिम संस्कार (Yogi Adityanath)

पैतृक गांव पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस! एकता ही संगठन की ताकत- कुमारी शैलजा

पंचूर गांव से रहा है विशेष जुड़ाव

पंचूर गांव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है। उनका बचपन इसी गांव में बीता है। मां के निधन के बाद उनका गांव पहुंचना परिवार के साथ उनके भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media