उत्तराखंड

Badrinath News: माणा गांव में हुई भारी तबाही, 42 मजदूर बर्फ में दबे

Badrinath News: उत्तराखंड में भारत- चीन सीमा (badrinath avalanche) के पास बड़ी तबाही हुई है। चमोली जिले में माणा के पास भारी ग्लेशियर टूटने से करीब पांच दर्जन मजदूरों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। इनमें से 15 को रेस्क्यू कर लिया गया है और 42 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मौसम के करवट लेने से राज्य में भारी बर्फबारी हो रही है और सभी पहाड़ बर्फ से लद गए हैं। 

57 मजदूरों की जान अटकी (labourers trapped mana village avalanche)

उत्तराखंड के चमोली जिले में चीन सीमा के बेहद नजदीक और भारत के पहले गांव कहे जाने वाले माणा (mana village) के पास भारी ग्लेशियर टूटने की सूचना आई है। यहां सड़क बनाने में सीमा सड़क संगठन के 57 मजदूरों की जिंदगी खतरे में है। हालांकि, बचाव दल ने 15 मजदूरों को बचा लिया है और 42 अभी भी लापता है। बर्फ में दबे सभी मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

Uttarakhand Rain Alert: सावधान! चार दिन तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

सेना के कैंप में भेजे गए घायल मजदूर (Chamoli News)

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद के अनुसार सीमा क्षेत्र माणा में सीमा सड़क संगठन के कैंप के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है। जिसमें सड़क निर्माण में लगे 57 मजदूर फंस गए हैं। इन मजदूरों में से 15 मजदूरों को बचा लिया गया है और गंभीर हालत में सेवा के कैंप में भेज दिया गया है। 

ITBP और सीमा सड़क संगठन की टीम बचाव के लिए पहुंची (uttarakhand avalanche news)

जिलाधिकारी डॉक्टर संदीप तिवारी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्लेशियर टूटने की खबर मिलते ही आइटीबीपी, सीमा सड़क संगठन और प्रशासन की टीम को घटनास्थल की ओर भेजा गया। अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की आधिकारिक जानकारी नहीं है। क्षेत्र में लगातार भारी हिमपात हो रहा है। जिस वजह से संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी टीम वहां पहुंचेगी और उन्हें सुरक्षित बचा लेगी। 

Haridwar Rape Case: गैंगरेप-मर्डर कांड में पीड़िता की मां से हुई सहायता राशि में ठगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एक पर ट्वीट किया और लिखा, ‘ जनपद चमोली में माणा गांव के निकट ब्रो द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के बने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। आइटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत और बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बद्री विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं। आईटीबीपी की मदद हम ले रहे हैं। जिला प्रशासन और बाकी सभी लोग संपर्क में है और हम सभी को जल्द से जल्द बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *