उत्तराखंडदेहरादून

Dehradun Bank Holiday: हड़ताल करेंगे बैंककर्मी, जल्द निपटाएं अपने काम 

Dehradun Bank Holiday: अगर आप अपने बैंक संबंधित कार्य करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर पढ़ना बेहद जरूरी है। दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस ने अपनी मांगे पूरी न होने की वजह से 23 मार्च की मध्य रात्रि से 25 मार्च तक हड़ताल करने का आवाहन किया है। उनकी मुख्य मांग बैंक (dehradun bank holiday) सेवा कार्य सप्ताह में सिर्फ 5 दिन करने की है। 

शहर में चार दिन बंद रहेंगे बैंक (Dehradun Bank Holiday)

अपनी मांग पूरी न होने की वजह से बैंक कर्मचारियों (bank strike uttarakhand) ने 23 मार्च की मध्यरात्रि से 25 मार्च तक हड़ताल करने का आवाहन किया है। दरअसल, 22 मार्च को महीने का चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। लेकिन, बैंक कर्मियों द्वारा की गई घोषणा के अनुसार 24 और 25 मार्च को भी बैंक में कोई कार्य नहीं होगा। 

Rishikesh में पूर्व मंत्री के बेटे ने सरकारी संपत्ति के साथ की छेड़छाड़

आखिर क्या है बैंक कर्मियों की मांग? (Dehradun Bank Holidays)

  • नेशविला रोड स्थित कार्यालय में यूएफबीयू संयोजक इंद्र सिंह रावत ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि काफी समय से मांग की जा रही है कि सभी संवर्ग में पर्याप्त भर्ती और अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
  • इसके अलावा बैंकिंग सेवा सप्ताह में सिर्फ 5 दिन हो। साथ ही निष्पादन समीक्षा और पीआईएल पर हाल ही में दिए गए सरकारी निर्देश को तत्काल वापस लिया जाए। 
  • जनता की ओर से यदि दुर्व्यवहार किया जाता है तो ऐसी स्थिति में बैंक कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के इंतजाम किया जाए। 

IPL Schedule 2025: इस दिन होगा आपकी फेवरेट IPL टीम का मुकाबला

  • पीएसबी में अधिकारी निदेशक के पद को भरा जाए। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए योजना की तर्ज पर आयकर से छूट के साथ ग्रेच्युटी अधिनियम की सीमा को बढ़ाकर 25 लख रुपए भी किया जाए।
  • बैंकिंग में आउटसोर्सिंग भर्ती की प्रथा समाप्त कर पर्याप्त भर्ती की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *