Health Fact: हाई-हील्स से महिलाओं में बढ़ रहा तनाव, हैरान कर देगी स्टडी
Health Fact: आजकल हाई हील्स पहनना फैशन स्टेटमेंट बन गया है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका असर केवल आपके पैरों पर ही नहीं पड़ रहा है। हाई हील्स पहनने से आपके दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है। एक नई स्टडी बताती है कि हाई हील्स शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य (Health Fact) को प्रभावित कर सकती है। अगर आप भी हाई हील्स (high heels disadvantages) पहनने की शौकीन है, तो आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना चाहिए।

महिलाओं की चाल हो रही धीमी (Health Fact)
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफॉरमेशन में एक स्टडी पब्लिश हुई है। जिसके अनुसार हाई हील्स पहनने से महिलाओं की चाल धीमी हो सकती है। संतुलन भी बिगड़ सकता है और घुटनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
दिमाग पर कैसे असर कर रही हाई हील्स?
मीडिया रिपोर्ट में प्रकाशित खबर के अनुसार मनोवैज्ञानिक ने भी इस बात पर बड़े खुलासे किए हैं। मनोचिकित्सक (women psychology) का कहना है कि हाई हील्स पहनने से महिलाओं को खुद को अधिक आकर्षक महसूस करने में मदद मिल सकती है। ऐसा होने पर उनका आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे फील गुड हार्मोन का स्तर बढ़ता है।
New Research: दिमाग पर प्लास्टिक की परत, नई महामारी की शुरुआत
चिंता और तनाव का कारण है हाई हील्स (women mental health)
अगर हाई हील्स लगातार दर्द या असहजता का कारण बनती है, तो यह तनाव और चिंता का कारण भी बन सकती है। डॉक्टर के अनुसार कुछ महिलाओं में हाई हील्स पहनने की आदत बॉडी डिस्मोरफिक डिसऑर्डर को ट्रिगर कर सकती है। जिस वजह से व्यक्ति अपनी प्रजेंस को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंतित रहने लगता है।
दिमाग से कैसे संबंधित है हाई हील्स?
स्टडीज से यह पता चला है कि जो महिलाएं (women health tips) हर दिन हाई हील्स पहनती हैं। वह महिलाएं फ्लैट फुटवियर पहनने वाली महिलाओं की तुलना में तीन गुना ज्यादा तनाव और कमर दर्द का शिकार होती है। इसकी वजह यह है कि जब शरीर लगातार दर्द में रहता है, तो ब्रेन स्ट्रेस हार्मोन ज्यादा रिलीज करता है। ऐसा होने पर मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और एंजायटी बढ़ जाती है।
Cancer Symptoms: टैक्स फ्री हुई कैंसर की दवा, अब नहीं होगा लाखों रुपया खर्च
क्या हाई हील्स सच में कॉन्फिडेंस बढ़ती है?
कई फैशन और सेल्फ इमेज एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाई हील्स (high heels adverse effect on health) पहनने से एक पावरफुल पर्सनालिटी का एहसास होता है। कि जब हम कुछ पहनते हैं जो हमें पसंद होता है तो हमारा ब्रायन इसे पॉजिटिव स्टीमुलस के रूप में पहचानता है। ऐसा होने पर अच्छा हार्मोन रिलीज होते हैं जिस आत्मविश्वास बढ़ता है। लेकिन, अगर कोई रोजाना हाई हील्स पहनता है और दर्द में रहता हैं, तो यह मन को नेगेटिव सिग्नल भेजने लगती है। जिससे मूड खराब हो सकता है।