Dengue Symptoms: एक क्लिक में पढ़े डेंगू के लक्षण और हो जाएं सावधान
Dengue Symptoms: अप्रैल महीने से ही डेंगू बुखार का खतरा बढ़ने लग गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। समय रहते इसकी पहचान कर लेना आवश्यक है। डेंगू बुखार को आम बुखार की तरह समझना बेहद गलत है। डेंगू का पता नहीं चल पाता जब तक उनकी स्थिति गंभीर नहीं हो जाती है। इस वजह से एक सवाल सामने आता है कि आखिर डेंगू बुखार के लक्षण क्या होते हैं? आगे इस आर्टिकल में पढ़ते हैं और जानते (Dengue Symptoms)हैं।

डेंगू बुखार के लक्षण
ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनमें डेंगू से संक्रमित होने पर कोई लक्षण (dengue ke lakshan) देखने को नहीं मिलते हैं। उन्हें लक्षणों का पता तभी लगा पता है जब उनकी स्थिति गंभीर हो जाती है। डेंगू बुखार के लक्षण आम तौर पर अन्य बीमारी या फ्लू के समान ही होते हैं। इसलिए लोग अक्सर इन्हें पहचानने में चूक जाते हैं।
Summer Skin Tips: इन पांच जादुई टिप्स से गर्मी में ग्लोइंग त्वचा पाए
4 से 10 दिन बाद दिखने शुरू होते हैं लक्षण
डेंगू मच्छर काटने के चार से दस दिन बाद बुखार के लक्षण दिखने (Dengue Tips) शुरू होते हैं। जब कोई व्यक्ति डेंगू से संक्रमित होता है, तो उसकी वजह से उन्हें तेज बुखार का अनुभव होता है। डेंगू से होने वाला बुखार 104 एफ तक हो सकता है। बुखार के अलावा डेंगू के कई अन्य लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं।
Health Fact: नींद में “गिरना” महसूस करना मजाक नहीं, दिमाग दे रहा संकेत
डेंगू के अन्य लक्षण (Dengue Causes)
- आंखों के पीछे दर्द की समस्या होना।
- त्वचा खरोचने पर लाल पड़ जाना।
- बहुत तेज सर दर्द होना।
- बदन दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द।
- संक्रमित व्यक्ति को मतली की समस्या हो सकती है।
- डेंगू संक्रमण की वजह से ग्रंथियों में भी सूजन हो सकती है।
यदि कोई व्यक्ति सामान्य से अक्सर (health tips) इस तरह के लक्षण देखा है तो ऐसे में सलाह दी जाती है कि तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर जाए। बार-बार बुखार उतारने और चढ़ने की समस्या में भी डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है। डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी तरह की दवा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।