Rohit Negi Murder: BJP पूर्व मंडल अध्यक्ष मर्डर में आया महिला मित्र का एंगल
Rohit Negi Murder: देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत पीपल चौक मंडुवाला में बाइक सवार दो युवक ने BJP पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी उम्र 20 साल पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घायल रोहित नेगी के दोस्तों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोस्त की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की छानबीन कर रही है। यह मामला बेहद चौंकाने वाला है क्योंकि शांत माहौल की वजह से प्रचलित उत्तराखंड में ऐसी घटनाएं हो रही है।
यह भी पढ़ें- Dehradun News: बिंदाल नदी के किनारे अवैध निर्माण से मचा हड़कंप
रोहित की गर्दन पर मारी गोली (Rohit Negi Murder)
अभिषेक बर्त्वाल निवासी तिलवाड़ी थाना सेलाकुई ने शिकायत दर्ज कराई और बताया कि 2 जून की रात वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में पीपल चौक मंडुवाला (dehradun crime news) में थे। तभी मोटरसाइकिल में आए दो युवकों में से एक ने उनकी गाड़ी पर सामने की ओर से फायरिंग की। गोली सीधा rohit negi की गर्दन पर लगी जिसके बाद घायल रोहित को दोस्तों ने ग्राफिक एरा अस्पताल झाझरा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- Dehradun Crime News: शर्मनाक! स्कूल में दो भाइयों के साथ हुआ यौन शोषण
सामने आया महिला मित्र का एंगल
पुलिस को प्रारंभिक जांच पर पता चला है की मृत्यु रोहित (rohit negi murder case news) के एक दोस्त की महिला मित्र के साथ आरोपी की जान पहचान थी। रात में रोहित नेगी अपनी उसी दोस्त, उसकी महिला मित्र और अन्य दोस्तों के साथ नया गांव में एक अन्य दोस्त के घर पर था। एसएसपी अजय सिंह ने यह जानकारी दी है।
महिला के पास आया आरोपी का फोन (dehradun crime)
बताया जा रहा है कि उस दौरान महिला को आरोपी का फोन आया फिर उनकी बहस हो गई। बहस होने के कारण आरोपी ने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया और ऐसी जानकारी मिल रही है। थाना प्रेमनगर पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित कर ली गई है।