धार्मिक

Kanwar Yatra 2025: कब चढ़ाया जाएगा कावड़ यात्रा में भोलेनाथ को जल?

Kanwar Yatra 2025: हिंदू धर्म में श्रावण माह का विशेष महत्व होता है। साल 2025 में सावन का महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू होने वाला है। सावन के महीने में हर दिन का अपना महत्व होता है। इस महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार बेहद जरूरी होते हैं। सावन के माह में कावड़ यात्रा की जाती है। यह भगवान भोलेनाथ के भक्तों द्वारा की जाने वाली प्रसिद्ध तीर्थ यात्रा है।

कब से शुरू होगी Kanwar यात्रा?

इस वर्ष कावड़ यात्रा की शुरुआत (kawar yatra 2025 kab se shuru hogi) 11 जुलाई को सावन माह के साथ होगी। हालांकि, शिवजी को जल सावन माह की शिवरात्रि पर चढ़ाया जाएगा। 23 जुलाई बुधवार के दिन सावन माह की शिवरात्रि पड़ रही है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Temples: देवलसारी मंदिर! जब ग्रामीण को मिले थे भगवान शिव!

भोलेनाथ के लिए किया जाएगा व्रत (Kanwar Yatra 2025)

हिंदू पंचांग में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। साल में कुल बारहमासी शिवरात्रि पड़ती है। कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भोलेनाथ के लिए व्रत भी किया जाता है और इस दिन कावड़ जल श्रद्धा पूर्वक शिवलिंग (kanwar yatra 2025 masik shivratri date) पर अर्पित भी करते हैं। इस दिन को सावन शिवरात्रि या श्रावण शिवरात्रि भी कहते हैं।

सावन शिवरात्रि 2025 तिथि

  • चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 23 जुलाई 2025 को सुबह 4:39 पर होगी।
  • चतुर्दशी तिथि की समाप्ति 24 जुलाई 2025 को रात 2:28 पर होगी।
  • भोलेनाथ को जल 23 जुलाई 2025 बुधवार को चढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mahabharat Rahasya: मेरठ से हुई थी कलयुग की शुरुआत! सब हैरान

कावड़ यात्रा का महत्व (kanwar yatra importance)

श्रावण महीने में कावड़ यात्रा (kanwar yatra history) का विशेष महत्व होता है। यह भगवान शिव के भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा मानी जाती है। भक्त पवित्र नदियों से जल भरकर शिव मंदिरों के शिवलिंग पर चढ़ते हैं। यात्रा की शुरुआत सावन माह की शुरुआत के साथ हो जाती है। इस यात्रा के दौरान भोलेनाथ के भक्त नंगे पैर और पैदल चलकर तीर्थ स्थान पर कावड़ लेकर जाते हैं और उसमें जल भरकर लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *