Himachal Flood: चंद मिनटों में बाढ़ में बह गए तीन गांव! तीन परिवार हुए खत्म
Himachal Flood: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के जीवनमाला में बादल फटने का दर्द स्थानीय लोगों को जिंदगी भर का दर्द दे गया है। बुधवार को करीब 1:30 बजे का समय था जब अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी और पल भर में पांच घरों का नामोनिशान ही मिट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग बह गए जो अभी तक लापता है।
परिवार के तीन लोग लापता (Himachal Flood)
बाढ़ की चपेट में 72 साल के नंदलाल और उनकी 15 साल की बेटी मूर्ति देवी सहित 67 साल की बहन भी शामिल है। नंदलाल की बहन कुछ दिनों पहले ही अपने गांव से अपने भाई के घर दांत का इलाज करवाने के लिए सैंज आई थी। वह भाई के बिहाली गांव में रुकी हुई थी।
यह भी पढ़ें: Alaknanda Bus Accident: बद्रीनाथ जा रहा वाहन नदी में समाया! कई लोग लापता
चश्मदीद ने बताई पूरी घटना
बीर सिंह बाढ़ आने के वक्त मौके पर ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बुधवार (himachal flood latest news) को दोपहर में उन्हें जोरदार आवाज सुनाई दी और उन्होंने सबसे पहले अपनी चाची व नंदलाल की पत्नी लीला देवी को बचाकर सड़क की तरफ जाने को कहा। इस दौरान नंदलाल का 4 साल का बेटा आंगनबाड़ी से आ रहा था उसका हाथ भी पकड़ कर खिंचा और उसे सड़क की तरफ भगा दिया। जैसे ही बीर सिंह ने पीछे देखा तो बिहाली गांव के सभी पांच घरों के नाम अनुसार मिट गया था।
बेहोश हो गया था चश्मादीद (Himachal Flood News)
बीर सिंह ने बताया कि यहां पर वह, अन्य व्यक्ति और नंदलाल के तीन परिवारों के 16 सदस्य रहते थे। जिनमें से कुछ स्कूल में थे तो कई लोग दूसरे गांव गए हुए थे। बीर सिंह ने कहा कि बाढ़ में पूरी तरह से बहे गांव को देखकर वह बेहोश हो गए थे और उन्हें करीब 10 मिनट बाद होश में आया।
यह भी पढ़ें: Raid 2 OTT Release: किस OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई Raid 2?
बाढ़ में बह गए जानवर
बाढ़ में करीब 15 भेड़, गाय व अन्य पशु भी बह गए हैं। पानी का बहाव (himachal news) इतना तेज था कि किसी को भी समझने का कोई भी मौका नहीं मिला। हैरान करने वाली बात यह है कि हिमाचल में जब बाढ़ आई तो उस दौरान नदी में मलबे के साथ-साथ कटे हुए पेड़ भी बहते हुए दिखाई दिए। जिस तरह से पुष्पा 2 मूवी में पुष्पा ने डैम में लड़कियां बहा दी थी। कुछ इस प्रकार का मंजर भी हिमाचल में भी देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर लोग ऐसी बातें बना रहे हैं कि इस बाढ़ ने जंगल माफिया का पर्दाफाश कर दिया है।