Rishikesh Rain: चेतावनी रेखा के करीब पहुंच गंगा का जलस्तर
Rishikesh Rain: राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है। भारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत राज्य के 9 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी है तो वहीं अन्य जिलों में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट (Rishikesh Rain)
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहुत भारी से भी भारी बारिश हो रही है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Cloudburst: बादल फटने से मची चीख-पुकार! आया सैलाब
भूस्खलन और जल भरा होने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों ने सलाह देते हुए कहा है कि इन स्थानों (Rishikesh News) पर भारी से भारी बारिश होने की वजह से जलभराव और भूस्खलन होने के साथ-साथ नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में दिन के साथ रात के समय भी अधिक सतर्क रहे और नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करें। इसके अलावा अगर जरूरी ना हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।
यह भी पढ़ें: Dehradun Rain: बिंदाल नदी के उफान ने मचाई तबाही! आसपास के घर बहे
चेतावनी रेखा के करीब गंगा (Rishikesh Latest News)
पहाड़ों में हुई बारिश का मैदान (Rishikesh Rain News) में भी बड़ा असर देखने को मिल रहा है। मैदान में भी लगातार झमाझम बारिश हो रही है। जिस वजह से गंगा उफान पर बह रही है। शुक्रवार से शुरू हुई बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया है। बाढ़ राहत चौकिया और उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश का प्रशासन भी अलर्ट पर है।