ऋषिकेश

Uttarakhand Weather: हफ्ते भर से बंद पड़ा यमुनोत्री हाईवे

Uttarakhand Weather: राज्य में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। भूस्खलन और मलबा आने से कई प्रमुख हाईवे और ग्रामीण सड़क बंद है। जिसकी वजह से समस्या हो रही है। यमुनोत्री हाइवे पर अभी भी आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है।

7 दिनों से बंद पड़ा यमुनोत्री हाईवे (uttarakhand weather)

यमुनोत्री हाईवे (yamunotri highway) 7 दिनों से बंद पड़ा हुआ है। राज्य में हो रही लगातार बारिश के चलते ऐसी स्थिति हो गई है। हालांकि, सिलाई बैंड में यातायात आज शुरू करवा दिया गया है। लेकिन ओजरी से आगे वाहनों की आवाजाही अभी भी बंद है। वहां पर बैली ब्रिज निर्माण के लिए कवायद शुरू की गई है। लेकिन उसमें अभी करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: ‘गुप्ता चाट’ के नाम से गुलफाम को दुकान चलाना पड़ा भारी

गंगोत्री हाईवे पर यात्रा सुचारू

गंगोत्री हाईवे पर इस समय यात्रा सुचारू है। लेकिन लगातार बारिश भी गंगोत्री हाईवे (gangotri highway) पर नेताला, पापड़गाड और बिशनपुर, हेलगूगाड मैं मुसीबत लगातार बनी हुई है। भटवाड़ी के पपडग़ाड के पास सड़क का करीब 25 मीटर हिस्सा एक बार फिर से धंस गया है। जिससे लगभग 8 घंटे तक आवाजाही बंद रही। गंगोत्री हाईवे दोपहर 2:30 बजे के बाद ही खोला जा सका।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: कॉलेज में पढ़ने वाले निकले नवजात बच्ची के माता-पिता

बदरीनाथ हाईवे भी रहा बाधित (uttarakhand news)

चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा भूस्खलन क्षेत्र में मलबा आने की वजह से शुक्रवार सुबह करीब 2 घंटे तक यातायात बन रहा। यह क्षेत्र पिछले एक साल से अधिक समय से भूस्खलन का शिकार बना हुआ है।

अलकनंदा और मंदाकिनी नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर भी जगह-जगह बोल्डर और मलबा गिर रहा है। जिस वजह से चारधाम यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

केदारनाथ हाईवे के मनुकटिया में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर (kedarnath and badrinath highway closed) आ गया। जिसकी वजह से मार्ग बंद हो गया था। इससे केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में ही रोक लिया गया। कड़ी मेहनत के बाद मार्ग को पैदल यात्रियों और शटल के लिए खोल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *