Vande Bharat Express: रास्ता भटकी वंदे भारत, रेलवे में मचा हड़कंप
Vande Bharat Express: मुंबई (Mumbai)के छत्रपति शिवजी महाराज टर्मिनल से मडगांव के लिए चली देश की आधुनिक ट्रेन वंदे भारत अपना रास्ता भटक गई। वंदे भारत एक्सप्रेस महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले से रास्ता भटक गई। ट्रेन को दिवा स्टेशन से पनवेल की ओर जाना था, लेकिन ट्रेन कल्याण की ओर मुड़ गई। इस बात से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जल्दबाजी में ट्रेन को कल्याण स्टेशन ले जाया गया। फिर थोड़ी देर बाद ट्रेन वापस दिवा स्टेशन लॉटरी और फिर आगे का सफर तय किया। इस पूरी गड़बड़ की वजह से ट्रेन 90 मिनट की देरी से गोवा पहुंची।
दिवा स्टेशन पर हुई गड़बड़ (Vande Bharat)
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन को कोंकण जाने वाली ट्रेनों के लिए निर्धारित मार्ग दवा पनवेल रूट पर जाना था। लेकिन ट्रेन सुबह 6:10 पर दिवस स्टेशन से आगे कल्याण की तरफ मुड़ गई। यह सिग्नल की खामी की वजह से हुआ है। दरअसल दिवा जंक्शन पर फास्ट लाइन और पांचवी लाइन के बीच बिंदु संख्या एक 03 पर सिग्नल और दूरसंचार की प्रतिक्रिया में तकनीकी गड़बड़ हुई थी।
यह भी पढ़ें: Ben Stokes के साथ हुआ बड़ा हादसा, नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट
लोकल ट्रेन की सेवाएं हुई प्रभावित
इस वजह से मध्य रेलवे के मुंबई की लोकल ट्रेन की सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हुई। अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेन को कल्याण स्टेशन ले जाया गया और थोड़ी देर बाद फिर ट्रेन को वापस दवा के लिए रवाना किया गया। जहां पहुंचने के बाद ट्रेन निश्चित रूप विवाह पनवेल मार्ग पर मडगांव के लिए रवाना हुई।
घटना ने सबको चौंका दिया (Mumbai to Goa Distance)
दरअसल ट्रेन पांचवी लाइन से होते हुए लगभग 7:04 पर कल्याण स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंची और फिर 7:13 पर छठी लाइन से होते हुए दिवा स्टेशन पर वापस लायी गई। अधिकारियों के मुताबिक जून 2023 में इस लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस (vande bharat mumbai to goa time)ट्रेन को शुरू किया गया था। यह ट्रेन सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से रवाना होती है और उसी दिन दोपहर 1:10 पर गोवा के मडगांव पहुंच जाती है।