Russia Earthquake: धरती कांपी, समंदर उठा! रूस में क़हर बरपा
Russia Earthquake: रिक्टर्स के 8.8 की तीव्रता के भूकंप के बाद रूस और जापान में तबाही हो रही है। दोनों देशों के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की ऊंची लहरें दिख रही है। अमेरिका भी इसे लेकर अलर्ट मोड पर है। आज सुबह रूस के पूर्वी तट में भीषण भूकंप आया था। ऐसा कहा जा रहा है कि 10 सालों में आने वाला सबसे शक्तिशाली भूकंप है। वहीं अमेरिका ने इसे अपना 6th सबसे तीव्र भूकंप माना है।
मछलियां नदी किनारे और लोग छत पर(Russia Earthquake)
भूकंप और सुनामी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। खबर है कि भीषण भूकंप के बाद कम से कम 4 व्हेल मछलियां बहकर जापान के तट पर आ गई थी। जापान (japan tsunami news today) में सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद कई लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ गए थे। सुनामी की चेतावनी अमेरिका और फिलिपींस के तटीय क्षेत्रों में भी जारी की गई थी।

यह भी पढ़ें: India Art and Culture: भारत की पेंटिंग्स पर America क्यों फिदा हैं?
रूस के क्षेत्रों में आपातकाल
रूस की सरकार का कहना है की- आज जहां सुनामी और भूकंप आए हैं वहां आपातकाल लागू कर दिया गया है। पूर्वी रूस के गवर्नर ने लोगों से तटों से दूर रहने की अपील की है। रूस मीडिया के मुताबिक सुनामी की लहरें 4 मीटर ऊंची थी और कई इलाकों में भारी तबाही मचा रही है। भूकंप की वजह से सुनामी आई है। जिससे सभी हवाई द्वीपों के तटीय क्षेत्रों में क्षति होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: Gadgets Latest: अब Drone से डिलीवर होंगे फोन, Amazon का नया ऑप्शन
अब तक नहीं जनहानि की खबर (Russia Earthquake Videos)
रॉयटर्स (russia) के मुताबिक सुनामी की लहरों ने पहले कामचातका में तबाही मचाई। इसके बाद कुरिल्स शहर के बंदरगाह और फिश प्रोसेसिंग प्लांट में भी पानी भर गया। रूस सरकार ने कहा है कि एक किंडरगार्डन भवन को नुकसान पहुंचा है। लेकिन अधिकांश इमारतें सही हालत में है। अब तक जनहानि की कोई खबर नहीं है।