Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा और कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान
Uttarakhand Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया (uttarakhand) के पहले दिन ही भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। हल्द्वानी मेयर सीट पर ललित जोशी को टिकट दिया गया है। वहीं भाजपा के प्रत्याशी का नाम आज शनिवार को ऐलान हो सकता है। बीते दिन भाजपा ने जिले के पांचो नगर पालिका और एकमात्र नगर पंचायत लाल कुआं के अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार की सूची रात करीब 10:00 बजे जारी की थी। कांग्रेस ने कुछ समय बाद मेयर के साथ ही कर नगर पालिका अध्यक्ष पदों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी।
भाजपा ने छह निकायों में दिया टिकट (Uttarakhand Nikay Chunav)
भारतीय जनता पार्टी (bjp uttarakhand)ने नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तय करने में सामान्य कार्यकर्ताओं को मौका दिया है। नैनीताल नगर पालिका सीट से जीवंती देवी, रामनगर से मदन जोशी, भवाली से प्रकाश आर्या, भीमताल से कमला आर्या और कालाढूंगी से कविता वालिया को प्रत्याशी बनाया गया है। लालकुआं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए प्रेम पंडित को टिकट मिला है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: दो दिन होगी भारी बर्फबारी, टूरिस्ट दें ध्यान
कांग्रेस के यह प्रत्याशी हुए घोषित
कांग्रेस (congress uttarakhand) ने नैनीताल नगर पालिका से सरस्वती खेतवाल, भीमताल से सीमा टम्टा, भवाली से पंकज कुमार आर्या और कालाढूंगी से भावना सती को उम्मीदवार बनाया गया है। वही रामनगर पालिका और लाल कुआं नगर पंचायत के लिए अभी घोषणा नहीं की गई है।
Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (ex pm manmohan singh) का निधन हो चुका है। उन्होंने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली है। डॉक्टर मनमोहन सिंह (manmohan singh death) आर्थिक सुधारो के जनक के रूप में मशहूर थे। 92 साल की उम्र में मनमोहन सिंह ने आखिरी सांस ली। उनके निधन की वजह से पूरे देश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम से लेकर नेता प्रतिपक्ष ने शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा मनमोहन सिंह के सम्मान में केंद्र सरकार ने 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस ने भी 7 दिनों के शोक की घोषणा करते हुए सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल शनिवार को किया जाएगा।
लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार को हो गया तो उनका अंतिम संस्कार आज यानी शुक्रवार को क्यों नहीं हो रहा है? शनिवार तक अंतिम संस्कार को क्यों टाला जा रहा है? दरअसल, डॉ मनमोहन सिंह की बेटी अमेरिका में रहती है। जब तक उनकी बेटी नहीं आएगी, तब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शुक्रवार की देर रात में अमेरिका से पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी लौटेंगे?