उत्तराखंड

CM Dhami: खुशखबरी! अग्निवीरों को संविदा पदों पर भर्ती में मिलेगा आरक्षण

CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक हुई। बैठक के दौरान 26 प्रस्ताव पास किए गए। इनमें से एक में सरकार ने अग्निवीरों को संविदा पदों पर भर्ती में आरक्षण के प्रस्ताव पर मोहर लगाई है। अब अग्निवीरों को सेवाकाल पूरे होने पर समूह के वर्दीधारी पदों की सीधी भर्ती में 10% आरक्षण दिया जाएगा। उसके लिए अग्निवीरों का उत्तराखंड का मूल निवासी या स्थाई निवासी होना जरूरी है। अन्य जानकारी यह है कि अगले वर्ष रिटायर होने के बाद 850 पदों पर भर्ती दी जाएगी।

कौन से वर्दीधारी पद हुए चिन्हित? (CM Dhami)

अग्निशमन व नागरिक पुलिस (कांस्टेबल/उप निरीक्षक), कारागार पुलिस सेवा (बंदी रक्षक), वन विभाग (वन रक्षक), राजस्व पुलिस (पटवारी), आबकारी (पुलिस बल), परिवहन विभाग (पर्वतन दल)

यह भी पढ़ें: Haridwar: महिला की मौत, कपिल जौंसारी ने खोली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल

धर्मांतरण कानून में बढ़ी सजा

अग्निवीर संविदा भर्ती के इलावा सरकार ने धर्मांतरण कानून और सख्त करने के लिए कुछ संशोधनों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। एक्ट में संशोधन कर सजा को 10 साल से बढ़कर 14 साल किया जाएगा। कुछ मामलों में 20 साल तक की सजा भी हो सकती है। जुर्माना राशि को 5,0000 से बढ़ाकर 10 लाख किया जाएगा। इसके अलावा अन्य मामले में लेखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को नैनबाग के सर्किल रेट पर मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mussoorie News: भरभराकर गिरी सालों पुरानी दुकान! होटल को भी खतरा

धराली आपदा अपडेट (CM Dhami News)

धराली आपदा का आज नौवां दिन है और 68 लोगों के लापता होने की पुष्टि हो गई है। लापता लोगों की छानबीन में हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। खीरगंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पुलिया भी बह गई है। लापता लोगों की जीपीआर प्रणाली से छानबीन के लिए बनाए गए गढ्ढों में भी पानी भर गया है। खराब मौसम के कारण देहरादून से विशेषज्ञों की टीम भी आपदा क्षेत्र में निरीक्षण के लिए नहीं जा पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *