Asia Cup 2025 Squad: महाराष्ट्र-गुजरात के सबसे ज्यादा खिलाड़ी, देखें लिस्ट
Asia Cup 2025 Squad: एशिया कप 2025 के लिए 15 प्लेयर्स स्क्वाड में कई बड़े नाम शामिल हुए हैं। लेकिन, कई नामी खिलाड़ियों को बाहर भी रखा गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे होंगे। उन्हें उपकप्तान शुभमन गिल का सपोर्ट भी मिलेगा। प्रयास भी किया गया है। आगे बढ़ते हैं की टीम में किस राज्य के कितने खिलाड़ियों को जगह मिली है।
महाराष्ट्र-गुजरात के सबसे ज्यादा खिलाड़ी (Asia Cup 2025 Squad)
इस बार एशिया कप की टीम में महाराष्ट्र और गुजरात के सबसे ज्यादा खिलाड़ी शामिल है। कप्तान सूर्यकुमार यादव, शुभम दुबे और जितेश शर्मा महाराष्ट्र से आते हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह गुजरात से हैं।
यह भी पढ़ें: BSF Jobs Latest: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने 1,121 पदों पर निकाली भर्ती
पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो दो खिलाड़ी
टीम में पंजाब और उत्तर प्रदेश के दोनों खिलाड़ी रहेंगे। उप कप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पंजाब के खिलाड़ी हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव और रिंकू सिंह यूपी (sports news) से आते हैं। तेलंगाना, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, दिल्ली से एशिया कप स्क्वाड में एक प्लेयर शामिल है।
किस राज्य से कितने खिलाड़ी?
सूर्यकुमार यादव
शुभ्मन गिल
अभिषेक शर्मा
तिलक वर्मा
हार्दिक पांड्या
शिवम दुबे
अक्षर पटेल
जितेश शर्मा
जसप्रीत बुमराह
अर्शदीप सिंह
वरुण चक्रवर्ती
कुलदीप यादव
संजू सैमसन
हर्षित राणा
रिंकू सिंह
एशिया कप भारतीय स्क्वाड (Asia Cup 2025 Squad List)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, हर्षदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
यह भी पढ़ें: Share Market Tips: स्टॉक मार्किट में beginners के लिए ये बातें जरूरी
पाकिस्तान से जुड़े सवाल का जवाब नहीं
एशिया-कप 2025 (asia cup 2025 latest update) के लिए टीम घोषणा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया। समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को पाकिस्तान से जुड़े सवालों का जवाब देने से रोका गया। वह मीडिया को जवाब दे रहे थे। लेकिन, जैसे ही उनसे पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर सवाल पूछा तो वहां मौजूद बीसीसीआई के प्रतिनिधि ने उन्हें सवाल का जवाब देने से पहले ही रोक दिया।
इस दौरान एक रिपोर्टर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर सवाल पूछा। लेकिन, उन्हें बीसीसीआई (BCCI) के प्रतिनिधि ने रोक दिया। एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। इस बार होने वाला एशिया कप T-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह केवल तीसरी बार होगा जब एशिया कप T-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।