Ajendra Kandari Murder: ऋषिकेश में हुई बड़ी वारदात! दोस्त बना हत्यारा
Ajendra Kandari Murder: मुनिकीरेती ढालवाला शराब के ठेके के पास विवाद के कारण एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के दोस्त ने की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
क्या है पूरा मामला? (Ajendra Kandari Murder)
मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार शीशम झाड़ी निवासी 28 वर्षीय अजेंद्र कंडारी देर रात शराब के ठेके के पास गया। जहां उसका दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर भी साथ में गया। दोनों ने शराब पी और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि अक्षय ने ठेली से चाकू उठाया और अजेंद्र की छाती में कई बार वार किया। खून से लथपथ अजेंद्र को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Haldwani News: मुक्तेश्वर निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग बना तस्कर! सब हैरान
मृतक के परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा
एम्स पहुंचने (rishikesh ajendra kandari news) पर डॉक्टर ने जांच के बाद अजेंद्र को मृत घोषित कर दिया था। मृतक के परिजनों ने एम्स में हंगामा किया। वह इसी जीत पर अड़े थे कि उनके बेटे का पोस्टमार्टम नहीं होगा। लोगों ने समझाया तो शव को सील कर मोर्चरी में रखवाया गया।
पूर्व विधायक ने किया बड़ा दावा (Ajendra Kandari Murder News)
मौके पर पहुंचे नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने इस मामले पर कई बड़े बयान दिए हैं। उन्होंने शराब के ठेके के बाहर प्रदर्शन किया और प्रशासन पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्षेत्र में कई वारदात पहले भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि खारास्तोत्र स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के कारण यहां पर आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। अभी तक यहां पर चार बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। यहां पर मौजूद शराब का ठेका तत्काल रूप से बंद किया जाए।
यह भी पढ़ें: Satish Shah: बॉलीवुड और TV के मशहूर हास्य कलाकार का हुआ निधन
इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने दिया बयान
इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने जानकारी (Ajendra Kandari Murder Rishikesh) दी कि अजेंद्र को कबूतर पालने का शौक था। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर मिलने वाली है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आरोपी अक्षय ठाकुर को गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। अजेंद्र के शरीर पर चाकू से कितने वार किए गए हैं। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही से पता लग पाएगा।

