Asia Cup 2025: शुभ्मन गिल या संजू सैमसन कौन होगा ओपनर? बड़ी पहेली
Asia Cup 2025: 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। शुभमन गिल की लंबे समय बाद T-20 टीम में वापसी हुई। इसके साथ ही उन्हें टीम का उप कप्तान भी बनाया गया है। इसके अलावा भारतीय टीम के लिए लंबे समय से ओपनिंग कर रहे संजू सैमसंग का नाम भी स्क्वाड में शामिल है। शुभमन की वापसी के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग को ओपनिंग के पोजीशन से हटाया जा सकता है। अगर आंकड़ों की बात करें तो T-20 इंटरनेशनल में कौन बेस्ट ओपनर रहा है आगे पढ़ते हैं।
शुभ्मन गिल का ओपनर रिकॉर्ड (Asia Cup 2025)
भारत के लिए अब तक 21 T-20 मैच खेले हैं। जिसमें गिल ने 30.42 की औसत से 578 रन बनाए हैं। उसका स्ट्राइक रेट T-20 में 139.28 का रहा है। शुभ्मन गिल ने अब तक तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया है। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 126 रन है।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025 Squad: महाराष्ट्र-गुजरात के सबसे ज्यादा खिलाड़ी, देखें लिस्ट
संजू सैमसन का रिकॉर्ड
संजू सैमसन पिछले कुछ समय से T-20 (Asia Cup 2025 T20) टीम में भारत के लिए ओपनिंग करते हुए आ रहे हैं। सैमसंग ने अब तक भारत के लिए 17 T-20 मैचों में ओपनिंग की है। इस दौरान उन्होंने 32.63 की औसत से 522 रन बनाए हैं। संजू सैमसंग का 178.77 का शानदार स्ट्राइक रेट रहा है। वही तीन शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा है।
अगरकर ने दिया हिंट (Asia Cup 2025 News)
चीफ सलेक्टर अगरकर ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हिंट दी है। इसके बाद ऐसा लग रहा है कि सैमसन को ओपनिंग पोजीशन करवानी पड़ सकती है। अजीत अगरकर ने कहा, ” सैमसन ने सिर्फ इसलिए ओपनिंग की क्योंकि गिल और जायसवाल उपलब्ध नहीं थे। अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए गिल और सैमसन दोनों ही अच्छे ऑप्शंस है। दुबई पहुंचने के बाद कप्तान और कोच इस बात का फैसला लेंगे।”
यह भी पढ़ें: India foreign policy: चीन, अमेरिका, रूस वार्ता! बदल रही भारत की कूटनीति?
इस दिन होगा पहला मैच
9 सितंबर से एशिया कप (Asia Cup 2025 Latest News) की शुरुआत होगी। भारतीय टीम अपना पहला एशिया कप मैच 10 सितंबर को खेलेगी। जिसमें टीम का सामना यूएई से होगा।