देश

Avimukteshwaranand Matter: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद होंगे गिरफ्तार?

Avimukteshwaranand Matter: आज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के लिए काफी बड़ा दिन है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े पॉस्को मामले की जरूरी सुनवाई होनी है। गिरफ्तारी की आशंका को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद के वकील ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर आज करवाई होगी जो बड़ा मोड़ लेकर आएगी। इससे स्पष्ट होगा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत मिलती है या फिर गिरफ्तारी होती है।

क्या है पूरा मामला? (Avimukteshwaranand Matter)

शंकराचार्य पद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लंबे वक्त से धार्मिक गतिविधियों के केंद्र में रहे हैं। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मुहिम भी उनके द्वारा शुरू की गई है। लेकिन, अब वह एक गंभीर आपराधिक आरोप के कारण कानून की नजरों में आ गए हैं। दरअसल, उनके खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा मामला सामने आया है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: Avimukteshwaranand: अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण मामले में क्या हुआ?

बटुकों के साथ यौन शोषण का आरोप

आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया था कि कुछ नाबालिग बटुकों और वेदपाठी छात्रों के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यौन शोषण किया है। इसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ-साथ उनके कुछ खास करीबी शिष्य भी शामिल है। शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने सीधा कोर्ट का रुख किया था।

औपचारिक रूप से हुई फिर दर्ज (Avimukteshwaranand News)

मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद अदालत ने इसे गंभीर मानते हुए पुलिस को निर्देश दिया की औपचारिक रूप से फिर दर्ज करें और जांच शुरू करें। अदालत के निर्देश के बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। जिसमें स्वामी अभी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने लगाया आरोप

शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने मीडिया के सामने आकर बयान दिए और आरोपी को विस्तार से बताया। यह भी कहा कि यह एक दो बार की घटना नहीं है बल्कि लंबे समय से ऐसा होता आ रहा है। साथ ही आश्वासन दिया है कि 20 पीड़ित ऐसे हैं जो मिलने और सामने आने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: Mussoorie News: झड़ीपानी स्थित रेलवे भूमि पर कब्जा करने का मामला

आरोपी को बताया साजिश

इन सभी आरोपी के सामने आते ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके समर्थकों ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार और साजिश करार दिया है। उनका स्पष्ट तौर पर कहना है कि जिन बच्चों की बात की जा रही है वह उनके छात्र नहीं है और यह पूरा मामला उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उनके अनुसार इसके पीछे कोई धार्मिक या राजनीतिक कारण हो सकते हैं जिनकी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें न्यायपालिका पर भी पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media