हेल्थ

Ayurvedic Detox Diet: बहुत हुई लापरवाही! आज से शुरू करें डिटॉक्स डाइट

Ayurvedic Detox Diet: आजकल के लोग अपनी जीभ के स्वाद के लिए खाने का सेवन करना पसंद करते हैं। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोगों ने फायदेमंद खाना जैसे छोड़ ही दिया है। आजकल कई लोगों में अपच, थकान और त्वचा समस्याएं हो रही है। जिनका मुख्य कारण पोषण से भर भजन ना खाना है। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करने और बीमारियों को दूर करने में आयुर्वेद डिटॉक्स डाइट का पालन करना सही रहता है।

आयुर्वेद डिटॉक्स डाइट के बारे में जानकारी (Ayurvedic Diet)

आयुर्वेद के अनुसार हमारे शरीर में टॉक्सिंस जमा होते हैं। जिनकी मात्रा ज्यादा होने की वजह से पाचन तंत्र कमजोर होता है और बीमारियां हो जाती हैं। आयुर्वेद डिटॉक्स डाइट का मुख्य उद्देश्य शरीर से इन टॉक्सिंस को बाहर निकलना है और शरीर को शुद्ध करना है। इससे शरीर की शुद्धि के साथ-साथ वात,पित, कफ भी संतुलित होता है। ऐसा होने शरीर और दिमाग दोनों के लिए सही रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Roasted Chana Cancer: कितना सही है भुने चने से कैंसर होने का दावा?

दिनचर्या को अपनाना है आयुर्वेद डिटॉक्स टाइट

आयुर्वेद डिटॉक्स डाइट में केवल खानपान बदलना ही सब कुछ नहीं है। बल्कि, यह तो दिनचर्या को अपनाने का तरीका है। आयुर्वेद डिटॉक्स डाइट को फॉलो करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है, शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, त्वचा और बालों में सुधार आता है। इसके अलावा वजन भी संतुलित होता है और एकाग्रता बढ़ती है।

आयुर्वैदिक डिटॉक्स डाइट में क्या खाया जाता है? (Ayurvedic Detox Diet)

मूंग दाल से बनी खिचड़ी

Ayurvedic Detox

आयुर्वैदिक डिटॉक्स डाइट में मूंग दाल और चावल से बनी खिचड़ी मुख्य भोजन है। जो आसानी से पचता है और शरीर को मजबूती भी देता है।

हर्बल चाय

Ayurvedic Detox Diet

तुलसी, अदरक, दालचीनी और सौंफ (herbal tea recipe) से बनी चाय शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। लेकिन, अगर आप इसका पूरा फायदा चाहते हैं तो इसमें गुड़ या चीनी का उपयोग न करें।

गुनगुना पानी

Ayurvedic Tips

आयुर्वैदिक डिटॉक्स डाइट में अगर दिनभर गुनगुना पानी पंगे तो शरीर के लिए काफी सेहतमंद रहता है। गुनगुना पानी पीने से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं।

यह भी पढ़ें: SSB Jobs: सशस्त्र सीमा बल में SI/ASI पदों पर निकली भर्ती! जल्द करें आवेदन

देसी घी

Ghee health benefits

कहता है की स्वस्थ व्यक्ति को हर दिन एक चम्मच घी (ghee benefits) जरूर खाना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को ताकत मिलती है, पाचन संबंधित प्रतिक्रिया सुधरता है और शरीर को नेचुरल लुब्रिकेंट मिलता है।

नारियल पानी

coconut water benefits

नारियल पानी शरीर को पोषण के साथ-साथ हाइड्रेटेड भी रखता है। दिन में एक बार नारियल पानी पीने की सलाह आयुर्वेद में दी जाती है। इससे इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media