नौकरी

Bank Jobs 2025: जल्द भरें आवेदन, अप्रेंटिस पद के लिए निकली  भर्ती 

Bank Jobs 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी करना चाहते है तो आपके लिए एक सुनैहरा मौका है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) आपके लिए एक बहुत अच्छा मौका लेकर आया है। बैंक ने अप्रेंटिस पद के लिए भर्ती निकाली है। ऑफिसियल जानकारी के अनुसार, बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन शुरू कर सकते है। आप आवेदन करना चाहते है तो 15 मार्च तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती (Bank Jobs 2025)

बैंक ऑफ़ इंडिया ने अप्रेंटिस के कई पदों पर भर्ती निकाली है। देशभर में इन राज्यों- उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ कई राज्यों में इन पदों पर भर्ती होगी। 

CM Fadnavis ने अखिलेश यादव से पूछा आपके पूर्वज शिवाजी हैं या औरंगज़ेब?

वैकेंसी की सारी डिटेल्स (Bank of India 2025)

एससी (अनुसूचित जाति)-52 पोस्ट 

एसटी (अनुसूचित जनजाति)-40 पोस्ट 

ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग)-81 पोस्ट

ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)-32 पोस्ट 

जनरल कैटेगरी-195 पोस्ट

पीडब्ल्यूबीडी -16 पोस्ट

बैंक ऑफ़ इंडिया ने अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती निकाली है।

RRB JE Result 2025 OUT: आरआरबी JE रिजल्ट जारी, एक क्लिक में देखें

भर्ती के लिए योग्यता (Bank Vacancy)

भर्ती के लिए कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। बैंक ऑफ़ इंडिया की वैकेंसी का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल जरूर होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 02.01.1997 से पहले और 01.01.2005 के बाद न हुआ हो। आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन (BOI Jobs 2025) 

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद वेबसाइट पर ‘करियर’ सेक्शन में जाएं। 
  • फिर ‘अप्रेंटिस भर्ती 2025’ लिंक पर क्लिक करें। 
  • नए यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन करें और सारी डिटेल्स भरें। 
  • फिर आवेदन फॉर्म भरें। 
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस भरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *