Bihar में राहुल गांधी की वजह से गिरी बिजली, BJP नेता ने बोला “अशुभ”
Bihar: नीतीश कुमार सरकार में बीजेपी के मंत्री नीरज बबलू ने राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राज्य (Bihar) में वज्रपात से 13 लोगों की मौत के लिए राहुल गांधी के बिहार दौरे को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा नेता नीरज बबलू ने कहा कि हमारा मानना है कि कुछ अशुभ कार्य होते हैं, अशुभ लोगों का पैर पड़ जाता है। जिसकी वजह से राज्य में अशोक घटनाएं घटती हैं। जैसे राहुल गांधी राज्य में आए, तो अपने साथ इतनी बड़ी आपदा लेकर आए। हम मानते हैं, कि ऐसा व्यक्ति है, जो कहीं भी जाता है, आपदा लेकर आता है।

राहुल गांधी करते हैं भारत तोड़ो का काम
भाजपा मंत्री नीरज बबलू (neeraj bablu on rahul gandhi) ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा करते हैं, लेकिन भारत तोड़ो का काम करते हैं। ऐसी पदयात्रा करने से क्या होगा? किसी ने बता दिया कि आप पदयात्रा करोगे तो आपकी फिटनेस बनी रहेगी। तभी आप कुछ कर पाएंगे। शादी ब्याह हो पाएगी फिट रहेंगे, इसलिए वह इस तरह की पदयात्रा करते हैं।
यह लोगों को ठगने का काम है- नीरज बबलू
नीरज बबलू बोले कि यह लोगों को तपन का काम है। राज्य समेत देश की जनता जानती है कि जब-जब कांग्रेस आती है तो सरकारी खजाने को लूटने का ही काम करती है। बिहार में कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। चाहे यह पदयात्रा करें या दंड प्रणाम करें। कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
आखिर क्या है पूरा मामला? (Bihar Politics)
7 अप्रैल को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (rahul gandhi) 1 दिन के दौरे पर आए थे। इस दौरान बेगूसराय में कन्हैया कुमार के साथ उन्होंने पलायन रोको और नौकरी दो पदयात्रा की थी। वह 1 किलोमीटर पैदल चले थे। इसके बाद वह पटना में संविधान सम्मेलन में भी शामिल हुए थे। वही उत्तर बिहार (bihar lightning incident) में बुधवार को सुबह तेज हवा के साथ बारिश के दौरान वज्रपात होने के कारण तीन महिलाओं समेत राज्य में 13 लोगों की मौत हुई। बेगूसराय में सबसे ज्यादा पांच लोगों की मौत हुई। इसी प्राकृतिक आपदा के लिए मंत्री नीरज बबलू ने राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया।